पंजाब में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चंडीगढ़ स्थित उनके घर पर ED ने रेड मारी है। रेड पर सीएम मान ने बीजेपी पर निशाना साधा है। CM ने कहा कि पंजाब ED-BJP के इस गलत गठबंधन को खत्म कर देगा।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत संजीव अरोड़ा और उनके सहयोगियों से जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ 4 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में की जा रही है। तलाशी जिन परिसरों में हो रही है, उनमें मंत्री के रूप में संजीव अरोड़ा को आवंटित आधिकारिक आवास भी शामिल है।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका, बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून
मामले में सीएम मान ने कहा कि आज फिर BJP ED संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में यह तीसरी बार है जब BJP ED उनके घर आई है और एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। मैं मोदी जी को बताना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है, इसे औरंगजेब भी नहीं झुका सका। यह भगत सिंह की धरती है जो कभी अंग्रेजों के आगे नहीं झुके, इसलिए पंजाब भी मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा। पंजाब ED-BJP के इस गलत गठबंधन को खत्म कर देगा।
यह भी पढ़ें: अमृतसर और जालंधर में हुआ बम ब्लास्ट भाजपा के ‘मिशन पंजाब’ के चुनावी रणनीति का एक
‘सभी पकड़े जाएंगे’
मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने ट्वीट कर लिखा कि सब पकड़े जाएंगे। कहा कि ईडी की टीम लगभग 20 वाहनों के साथ सेक्टर 2 स्थित ऊर्जा मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक एवं “मनी एक्सचेंजर” संजीव अरोरा के आवास पर छापेमारी करने पहुंची। इस अभियान के दौरान ईडी की टीम के साथ सीआईएसएफ और सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे।
मजीठिया ने लिखा कि पिछले 48 घंटों से पंजाब भर में चल रही ईडी की छापेमारी रात करीब 12:30 बजे समाप्त हुई, टीमें देर रात वेस्टर्न टावर से रवाना हुईं। “करेंसी रेन” के बाद अब “करेंसी एक्सचेंजर” का मामला सामने आया है – ईडी की छापेमारी से पता चलेगा कि पंजाब का पैसा कहां गया है।
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
6 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
39 mins agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
50 mins agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
1 hr ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
3 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
4 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
5 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
6 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines