ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने मंगलवार को फिल्म निर्माता कंपनी लाइका के चेन्नई स्थित परिसरों पर छापेमारी की। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि ईडी लाइका के चेन्नई स्थित ऑफिस पर छापेमारी क्यों कर रही है। ईडी या लाइका की ओर से अभी कोई भी बयान या जानकारी सामने नहीं आई है।
जानें क्या है लाइका प्रोडक्शंस?
जानकारी के मुताबिक, लाइका प्रोडक्शंस ने वर्ष 2018 में रजनीकांत और अक्षय कुमार को साथ लेकर फिल्म 2.0 समेत कई तमिल और तेलुगु फिल्में बनाई हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि लाइका प्रोडक्शंस की स्थापना 2014 में सुबास्करन अलीराजा ने की थी। लाइका प्रोडक्शंस, लाइकामोबाइल का एक उपसमूह, जो प्रोडक्शन स्टूडियो निर्मित फिल्मों को बनाने और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करता है।
और पढ़िए – Defamation Case: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पंजाब कोर्ट से मिला समन, 10 जुलाई को होगी पेशी
दिल्ली-गुरुग्राम में ईडी ने 21 जगह मारा था छापा
रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले ईडी ने कहा था कि उसने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, करण ए चनाना और अन्य के संबंध में दिल्ली और गुरुग्राम में 21 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था।
और पढ़िए – Odisha: ओडिशा में बैठकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की ऐसे कर रहे थे मदद, STI ने तीन संदिग्धों को दबोचा
बिहार में सीबीआई का छापा
बता दें कि मंगलवार को बिहार के पटना और आरा में सीबीआई ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और विधायक किरण देवी और अरुण यादव से जुड़े नौ ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई की ओर से की गई यह कार्रवाई जमीन के बदले नौकरी मामले में हुई है। सीबीआई ने नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में प्रेम चंद गुप्ता नाम के एक शख्स से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की कार्रवाई की है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
24 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स कैंसिल
17 mins ago'तिरंगा मार्च' में गिरफ्तारी… अगले दिन अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत
1 hr agoCJP के तिरंगा मार्च में CRPF कॉन्स्टेबल पर हुए हमले का वीडियो जारी
2 hrs agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
2 hrs agoमहिलाओं को थाने में रखने के क्या हैं नियम, रात में हो सकतीं अरेस्ट-डिटेन?
3 hrs agoDMK ने किया CJP प्रोटेस्ट का समर्थन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने का प्रस्ताव
3 hrs ago'बच्चों के इंटरनेट चलाने पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते', SC का बड़ा फैसला
3 hrs agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
4 hrs agoICU में भर्ती लाल कृष्ण आडवाणी की कैसी है अब तबीयत? हेल्थ अपडेट जारी
5 hrs agoजम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मार गिराए 2 आतंकी, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines