ED की ISIS मॉड्यूल से जुड़े 40 ठिकानों पर छापा, सोना-जेवरात समेत ₹9 करोड़ से ज्यादा की नकदी जब्त

ईडी की कार्रवाई में करीब 9.70 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई, जिसमें 3.70 करोड़ रुपये नकद और करीब 6 करोड़ रुपये का सोना-जेवरात और बुलियन शामिल है. (पढ़िये विमल कौशिक की स्पेशल रिपोर्ट)

ED raids 40 locations linked to ISIS module

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की मुंबई जोनल टीम ने 11 दिसंबर को देशभर में एक बड़े ऑपरेशन के तहत 40 जगहों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई. छापे मुंबई के पदघा-बोरीवली इलाके, दिल्ली, कोलकाता, हजारीबाग, प्रयागराज, दमण और रत्नागिरी में मारे गए. यह छापेमारी साकिब नाचन और उसके साथियों से जुड़े आईएसआईएस-लिंक्ड मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में की गई थी.

विज्ञापन

करोड़ों का सोना-जेवरात बरामद


ईडी की कार्रवाई में करीब 9.70 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई, जिसमें 3.70 करोड़ रुपये नकद और करीब 6 करोड़ रुपये का सोना-जेवरात और बुलियन शामिल है. इसके अलावा, 25 बैंक खातों को फ्रीज़ कर दिया गया है. छापों में कट्टरपंथी साहित्य, संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी बरामद हुए हैं. ईडी की जांच NIA द्वारा दर्ज एफआईआर और चार्जशीट के आधार पर शुरू की गई थी. एनआईए की जांच में सामने आया था कि यह ग्रुप आईएसआईएस विचारधारा से प्रभावित था और इसमें भर्ती, हथियार जुटाने, ट्रेनिंग देने और फंडिंग जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं.

विज्ञापन

आतंकी गतिविधियों में हो रहा था पैसों का इस्तेमाल


ईडी को मुंबई एटीएस से मिले इनपुट्स में यह भी पाया गया कि इस मॉड्यूल से जुड़े लोग गैरकानूनी तौर पर खैर (कैठ) लकड़ी की कटाई, तस्करी और बिक्री के जरिए पैसा कमा रहे थे, जिसे आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा था. ईडी की फाइनेंशियल एनालिसिस में सामने आया कि कई संदिग्धों के बैंक खातों से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से मुख्य आरोपियों के खातों में लेन-देन हुए हैं. इसी वजह से एजेंसी ने आरोपियों, उनके रिश्तेदारों और करीबी लोगों के ठिकानों पर तलाशी ली.

विज्ञापन

हवाला नेटवर्क से जुड़े दस्तावेज भी मिले


छापेमारी के दौरान हवाला नेटवर्क से जुड़े दस्तावेज और सबूत भी मिले हैं. इसके अलावा, ईडी को कई कंपनियों के कागज मिले जो कत्था बनाने का काम करती हैं और गैरकानूनी तरीके से काटी गई खैर लकड़ी इन्हीं आरोपियों से खरीद रही थीं. मौके पर खैर की लकड़ियां भी बरामद की गईं, जिनके बारे में ईडी ने वन विभाग को सूचित कर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ