ED Big Action on Money Laundering Case: मुंबई के साई ग्रुप के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, ED के मुंबई जोनल ऑफिस ने इस मामले में 16 जुलाई 2025 को साई ग्रुप के प्रमोटर की इंग्लैंड (UK) में स्थित एक अचल संपत्ति को अटैच किया है। ED ने ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) 2002 के तहत की है। बताया जा रहा है कि यह संपत्ति विनोद टन्ना और उनकी पत्नी के नाम पर है। जांच में सामने आया कि जयेश टन्ना ने ये प्रॉपर्टी उसी साल खरीदी जिस साल अपराध हुआ था।
साल 2017 में खरीदी थी प्रॉपर्टी
जानकारी के अनुसार, जयेश टन्ना ने इंग्लैंड में ये प्रॉपर्टी साल 2017 में खरीदी थी। ED की जांच में खुलासा हुआ कि इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 2.07 लाख पाउंड (GBP) है। ये वहीं पैसे हैं जो मुंबई के फ्लैट खरीदारों और निवेशकों से धोखाधड़ी करके कमाए गए थे। इन पैसों को इंग्लैंड भेजकर वहां पर यह प्रॉपर्टी खरीदी गई।
निवेशकों को करोड़ों का नुकसान
जांच में यह भी सामने आया कि साई ग्रुप के प्रमोटरों ने मुंबई के DN नगर, अंधेरी, कांदिवली और गोरेगांव जैसे इलाकों में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के नाम पर फ्लैट और दुकान खरीदने वालों से पैसे लिए, लेकिन प्रोजेक्ट समय पर पूरे नहीं किए। इन पैसों का इस्तेमाल उन्होंने निजी फायदे के लिए किया। इस धोखाधड़ी से खरीदारों, पुराने रहवासियों और निवेशकों को करीब 85.75 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अब तक ED ने इस मामले में कुल 35.65 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। जांच अभी भी जारी है और आगे और कार्रवाई की जा सकती है।
यह भी पढे़ं: आरोपी की साथी ने ऑन ड्यूटी महिला पुलिसकर्मी के साथ की मारपीट, छीनी सोने की चैन
साल 2024 में शुरू हुई ED की जांच
बता दें कि ED ने साई ग्रुप के प्रमोटर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच साल 2024 में शुरू की थी। यह जांच मुंबई पुलिस द्वारा जयेश टन्ना, दीप टन्ना (साई ग्रुप के प्रमोटर), और अन्य के खिलाफ दर्ज कई FIR पर आधारित है। इन लोगों पर IPC की विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी, विश्वासघात जैसी गंभीर धाराएं लगी हैं। पुलिस ने अधिकतर मामलों में चार्जशीट भी दायर कर दी है।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
2 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
4 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
6 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
6 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
8 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
9 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
9 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
11 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
12 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines