ITR Through WhatsApp: क्या आप जानते हैं कि अब वाट्सऐप के जरिए भी आईटीआर फाइल कर सकते हैं? जी हां, इसका तरीका भी काफी आसान है। इससे आपको चक्कर काटने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आप आसानी से आईटीआर घर बैठे ही दाखिल कर सकेंगे। इसके लिए आपको सरल प्रक्रिया अपनानी होगी। इस सेवा का उद्देश्य कर दाखिल करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। भारत में फिलहाल दो करोड़ गिग वर्कर्स (पारंपरिक नियोक्ता) हैं, जो आईटीआर फाइल करने से चूक जाते हैं। उनके लिए ये सेवा काफी सही रहेगी। जो लोग कर नहीं दाखिल कर पाते, वे जटिल प्रक्रियाओं के कारण चूकते हैं। ऐसा माना जाता है।
यह भी पढ़ें:Ganga Expressway क्या है? महाकुंभ से पहले योगी सरकार देगी यूपी को ये खास सौगात
लेकिन अब ITR दाखिल करना पहले से काफी सरल हो गया है। ClearTax की नई सेवा WhatsApp के माध्यम से आपको लाभ उपलब्ध करवाएगी। आप अपनी चैट आधारित बुद्धिमता से अपना आईटीआर फाइल कर सकेंगे। यह सेवा ITR 1 और ITR 4 फॉर्म के उम्मीदवारों को मिलती है। अधिकांश कम आय वाले करदाताओं की जरूरतें इस सेवा के जरिए पूरा हो सकती हैं।
10 भाषाओं में मिलेगी सुविधा
वर्तमान में ITR 1 और ITR 4 को वाट्सऐप के जरिए अंग्रेजी, हिंदी और कन्नड़ समेत 10 भाषाओं में उपलब्ध करवाया गया है। इसमें काफी सुरक्षित भुगतान प्रणाली यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाई गई है। वाट्सऐप इंटरफेस के अंदर पूरी प्रक्रिया एक बार में ही कंप्लीट हो जाती है। यूजर्स वाट्सऐप के जरिए ही फोटोज, ऑडियो और टेक्स्ट एकत्र कर सकते हैं और सबमिट भी। ऐप पूरी प्रक्रिया का व्यवस्थित ढंग से मार्गदर्शन करती है। जिससे यूजर्स को आसानी रहती है। दिक्कत आने पर तत्काल मदद ले सकते हैं। आपको विस्तार से आगे पूरी प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें:हाईवे पर मची टमाटरों की लूट, ड्राइवर रोकता रहा; लोग कैरेट-बोरियां भरकर भागते रहे
ClearTax की संस्थापक और CEO अर्चित गुप्ता के अनुसार लंबे समय से लोग आईटीआर को लेकर परेशान होते रहे हैं। हमने प्रक्रिया को आसान करने की दिशा में अब कदम बढ़ाए हैं। इस सेवा को WhatsApp पर लाने का मकसद तकनीकी बाधाओं को दूर करना है। भारतीय को तत्काल आईटीआर का लाभ मिले, इस दिशा में हमने काम किया है। हमें अपने परिवर्तनकारी दृष्टिकोण पर गर्व है।
ऐसे पूरी होगी प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको ClearTax WhatsApp नंबर सेव करना है। उस नंबर पर फिर Hi लिख बातचीत की शुरुआत करनी है।
- इसके बाद आपको भाषा का चुनाव करना होगा। आपको इसके लिए 10 ऑप्शन मिलेंगे।
फिर आपको पैन, आधार और बैंक खाते की जानकारी सबमिट करनी है। इनकी फोटोज को भी अपलोड करने के ऑप्शन पर क्लिक करना है। - बाद में ये ऑडियो या टेक्स्ट संदेश की डिमांड करेगा। जो फिल करनी होंगी।
- इसके बाद आपको ITR 1 या ITR 4 फॉर्म को कई चरणों में भरना है।
- इसके बाद आपको भरी जानकारी दिखेगी, जिसको एडिट भी किया जा सकता है। बाद में विवरण की पुष्ट कर सबमिट कर दें।
- इसके बाद सुरक्षित भुगतान प्रक्रिया का ऑप्शन दिखेगा। जिसको सबमिट करने के बाद आपको मोबाइल नंबर पर मैसेज मिलेगा कि प्रोसेस पूरा हो चुका है।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
6 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
7 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
9 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
9 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
9 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
10 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
11 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
11 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines