भारत के प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म में से एक, EaseMyTrip.com ने शुक्रवार को यात्रा करने को लेकर एडवाइजरी जारी की, जिसमें यात्रियों को तुर्की और अजरबैजान सहित देशों की यात्रा करते समय सावधानी बरतने के लिए कहा गया। इन दोनों देशों ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान को समर्थन दिया है। ईजमाई ट्रिप के सह-संस्थापक और अध्यक्ष निशांत पिट्टी ने हालिया घटनाक्रम पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में हुई घटनाओं से हम बहुत चिंतित हैं। EaseMyTrip में यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम अपने सभी ग्राहकों को सलाह देते हैं कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें और संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा की योजना बनाने से पहले अपडेट रहें।
क्या दी गई सलाह?
वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बीच, कई एयरलाइनों ने यात्रियों से उड़ानों के रवाना होने से 3 घंटे पहले हवाई अड्डों पर पहुंचने का आग्रह करते हुए सलाह जारी की है। यात्रियों से सरकार द्वारा अनुमोदित वैध फोटो पहचान दस्तावेज साथ रखने का भी अनुरोध किया गया है।
उड़ान हुए रद्द
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच हवाई अड्डे बंद किए जाने के बाद स्पाइसजेट ने उत्तर भारत के छह हवाई अड्डे से उड़ान संचालन रद्द करने की घोषणा की है।
ये हवाई अड्डे रहेंगे बंद
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की गई अपनी ट्रैवल एडवाइजरी में स्पाइसजेट ने कहा कि लेह, श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, कांडला और धर्मशाला हवाई अड्डे फिलहाल बंद हैं और इन शहरों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 10 मई को सुबह 5:29 बजे तक निलंबित रहेंगी।
इससे पहले, इंडिगो ने हवाईअड्डे बंद होने के संबंध में विमानन अधिकारियों के निर्देशों के बाद 10 मई तक उत्तर, उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के 11 शहरों में अपनी उड़ान संचालन रद्द कर दिया था। इंडिगो ने अपने यात्रा परामर्श में कहा कि श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट प्रभावित शहर हैं जहां उड़ान संचालन 10 मई को सुबह 5:29 बजे तक रद्द कर दिया गया है।
क्या था पहलगाम मामला?
बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी समूहों से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। ये ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में चलाया गया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
35 mins agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
11 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines