Earthquake Tremors in Iran Tibet India: धरती आए दिन भूकंप के झटकों से डोल रही है। आए दिन कभी किसी देश में कभी किसी देश में भूकंप आ रहे हैं। किसी भी वक्त भूकंप आ जाता है और यह छोटे-छोटे भूकंप कहीं न कहीं किसी बड़े खतरे का संकेत बन रहे हैं। ताजा मामलों की बात करें तो देररात 3 देशों में भूकंप आया। ईरान, तिब्बत और भारत में लोगों को झटके लगे।
तीनों देशों में आए भूकंप की तीव्रता 3 से 5 रही। हालांकि भूकंपों से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप के झटकों से लोगों के दिल जरूर दहल जाते हैं। उनमें डर का माहौल बना हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भूकंप आने की पुष्टि की और बताया कि किस देश में कितनी तीव्रता का भूकंप आया और इन भूकंप का केंद्र कहां मिला?
ईरान में आया 5 की तीव्रता वाला भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, दक्षिणी ईरान में बीती रात भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई। वहीं इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं, लेकिन भूकंप के झटकों से लोगों में आपाधापी मच गई थी। अक्टूबर-नवंबर में भी ईरान में भूकंप आया था, तब चर्चा छिड़ी थी कि क्या ईरान परमाणु परीक्षण कर रहा है, जो धरती हिल रही और भूकंप आ रहे, लेकिन यह चर्चा झूठी निकली। एक बार फिर भूकंप से ईरान की धरती हिली है।
तिब्बत में आया करीब 5 की तीव्रता वाला भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, बीती रात तिब्बत में भी भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई और इस भूकंप की गहराई धरती के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में मिला, लेकिन इस भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।
मणिपुर में आया करीब 4 की तीव्रता वाला भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, बीती रात भारत के मणिपुर जिले में भी भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई और इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिली। इस भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।
भारत में बीते दिन महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि भूकंप सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर डहाणू तालुका में आया। इससे पहले जम्मू कश्मीर के डोडा में भी भूकंप के झटके लगे थे।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
9 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
9 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
10 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
10 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines