---विज्ञापन---

देश angle-right

Earthquake: जम्मू के कटरा में आया 3.8 तीव्रता का भूकंप, जानें क्यों बार-बार डोलती है धरती?

Earthquake: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर है। सोमवार रात राज्य के कटरा में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 थी। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। जानकारी के अनुसार, रात 10:07 बजे जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग सहम गए। घरों से बाहर निकल आए। हालांकि […]

---विज्ञापन---

Earthquake: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर है। सोमवार रात राज्य के कटरा में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 थी। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। जानकारी के अनुसार, रात 10:07 बजे जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग सहम गए। घरों से बाहर निकल आए। हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

इससे पहले 10 जुलाई को जम्मू-कश्मीर में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे डोडा जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए थे।

---विज्ञापन---

जानिए क्यों आते हैं भूकंप?

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी (एनसीएस) के अनुसार पृथ्वी के अंदर 7 प्लेटलेट्स हैं। यह प्लेटलेट्स लगातार घूमती रहती हैं। जिस जगह पर प्लेटलेट्स टकराते है उसे फॉल्ट लाइन कहा जाता है। इस टकराव की वजह से इन प्लेटलेट्स के कोने मुड़ने लगते हैं। इसके अलावा अधिक दबाव के कारण यह प्लेटलेट्स टूटने भी लग जाती हैं। प्लेटलेट्स टूटने के काण पैदा हुई ऊर्जा बाहर निकलने लगती है। इस कारण से पैदा होने वाली तनाव से ही भूकंप आता है।

---विज्ञापन---

72 प्रतिशत में भूकंप से पहले हल्के झटके 

यूएस के लॉस अलामॉस नेशनल लेबोरेट्री की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल केलिफॉर्निया में 4.0 तीव्रता के झटकों से पहले इसी तरह के कुछ हल्के झटके महसूस किए गए थे। साउथ केलिफॉर्निया में 2008 और 2017 में 4.0 तीव्रता से अधिक के झटके महसूस किए गए। इनमें से 72 प्रतिशत बार इन भूकंप से पहले हल्के झटके महसूस किए गए थे।

पांच जोन में बांटा गया है भारत

भारत को पांच भूकंपीय जोनों में बांटा गया है। सबसे ज्यादा खतरनाक जोन पांच है। इस क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 9 तीव्रता का भूकंप आ सकता है। जोन-5 में पूरा पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड गुजरात में कच्छ का रन, उत्तर बिहार का कुछ हिस्सा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल है। इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। जोन-4 में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बाकी हिस्से, दिल्ली, सिक्किम, उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग, सिंधु-गंगा थाला, बिहार और पश्चिम बंगाल, गुजरात के कुछ हिस्से और पश्चिमी तट के समीप महाराष्ट्र का कुछ हिस्सा और राजस्थान शामिल है।

---विज्ञापन---

इन जोन में कम खतरा

जोन-3 में केरल, गोवा, लक्षद्वीप द्वीपसमूह, उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्से, गुजरात और पश्चिम बंगाल, पंजाब के हिस्से, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल हैं। जोन-2 भूकंप की दृष्टि से सबसे कम सक्रिय क्षेत्र है। इसे सबसे कम तबाही के खतरे वाले क्षेत्र की श्रेणी में रखा गया है। जोन-1 में देश का बाकी हिस्से शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ये कला के टुकड़े नहीं, भारतीय विरासत है, US ने निभाया PM मोदी से किया वादा, 105 मूर्तियां-कलाकृतियां लौटाई

First published on: Jul 17, 2023 10:51 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola