हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Earthquake: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.3 रही तीव्रता

विज्ञापन
Earthquake

Earthquake: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में शनिवार सुबह भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि झटके सुबह 06:56 बजे आए। फिलहाल अभी किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

दो दिन पहले राजस्थान में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके लगे थे। तीनों पर अलग-अलग तीव्रता के झटके आए थे। लोग उस वक्त सो रहे थे। कंपन महसूस होने से उनकी नींद खुली थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहली बार 4.4, दूसरी बार 3.1 और तीसरी बार 3.4 तीव्रता के झटके लगे थे।

क्यों आता है भूकंप?

सरंचना के मुताबिक, पृथ्‍वी टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है। प्लेटों के नीचे तरल पदार्थ है जिस पर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती है। कई बार ये प्लेट्स आपस में टकराती और ज्यादा दबाव पड़ने से ये प्लेट्स टूटने भी लगती है। ऐसे में नीचे उत्पन्न हुई उर्जा बाहर निकलने का रास्‍ता खोजती है और जब इससे डिस्‍टर्बेंस बनता है तो भूकंप आता है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ेंः ivf से बने पैरेंट्स के पास नहीं थी ये जानकारी कानूनी पचड़े में फंस गई बेटे की डेडबॉडी

 

कितनी तीव्रता वाला भूकंप कितना खतरनाक

0 से 1.9- सिर्फ सिस्मोग्राफी से पता चलेगा।
2 से 2.9- हल्के झटके लगते हैं।
3 से 3.9- कोई तेज रफ्तार गाड़ी आपके बगल से गुजर जाए, ऐसा असर होता है।
4 से 4.9- खिड़कियां हिलने लगती है। दीवारों पर टंगे सामान गिर जाते हैं।
5 से 5.9- घरों के अंदर रखे सामान जैसे फर्नीचर आदि हिलने लगते हैं।
6 से 6.9- कच्चे मकान और घर गिर जाते हैं। घरों में दरारें पड़ जाती है।
7 से 7.9- बिल्डिंग और मकानों को नुकसान होता है। गुजरात के भुज में 2001 और नेपाल में 2015 में इतनी तीव्रता का भूकंप आया था।
8 से 8.9- बड़ी इमारतें और पुल धाराशायी हो जाते हैं।
9 और उससे ज्यादा– सबसे ज्यादा तबाही। कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे भी धरती हिलती हुई दिखेगी। जापान में 2011 में सुनामी के दौरान रिक्टर स्केल पर तीव्रता 9.1 मापी गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: किम जोंग उन के शासन का होगा अंत, दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया को दिया करारा जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola