हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

होली पर भूकंप के झटकों से हिली जमीन, कारगिल, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर में तीव्रता कितनी?

शुक्रवार सुबह लद्दाख के कारगिल में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सुबह 2.50 बजे आया, जिसकी गहराई 15 किलोमीटर थी।

विज्ञापन

Earthquake News: सक्रिय हिमालय क्षेत्र में स्थित होने की वजह से लेह और लद्दाख में अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते हैं। शुक्रवार की सुबह भी लद्दाख के कारगिल में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप सुबह 2.50 बजे आया, जिसकी गहराई 15 किलोमीटर रही। लेह और लद्दाख दोनों ही देश के भूकंपीय जोन-4 में आते हैं, यह जोन भूकंप की दृष्टि से वे बहुत खतरनाक माना जाता है।

15 किमी पर 5.2 तीव्रता का भूकंप

भीकंप की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने सुबह 3 बजे एक्स पर दी। पोस्ट में कहा गया, 14 मार्च को आज 2 बजकर 50 मिनट पर लद्दाख के कारगिल में 5.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। सोशल मीडिया पर जम्मू-कश्मीर के लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस होने की बात कही।

बीते दिन भारत के गुजरात जिले के सौराष्ट्र में अमरेली शहर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। 27 फरवरी की सुबह असम के मोरीगांव जिले में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। जिसके झटके गुवाहाटी और राज्य के दूसरे हिस्सों में भी महसूस किए गए थे। इसके पहले मंगलवार को गुजरात के कच्छ जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता 3 रही थी।

विज्ञापन

भूकंप के 5 जोन

भूकंप को 5 जेन में बांटा गया है, जिसमें चौथा और पांचवा जोन सबसे ज्यादा खतरनाक है। जो शहर-राज्य पहले जोन में आते हैं, उनको सबसे कम खतरा रहता है। दूसरे जोन में भूकंप की संभावना थोड़ी ज्यादा बढ़ ताजी है। वहीं, तीसरे जोन में भूकंप के हल्के झटके महसूस होते रहते हैं, लेकिन यह उतने खतरनाक नहीं होते। 4 और 5वें जोन में भूकंप का सबसे ज्यादा खतरा बना रहता है। लेह और लद्दाख चौथे जोन में आते हैं, इसलिए यहां पर अक्सर भूकंप आते हैं।

ये भी पढ़ें: Earthquake क्यों आता है और क्या है इसके आने की वजह? दिल्ली-NCR में लगे जोरदार झटके

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola