Earthquake in Assam: असम में भूकंप से हिली धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता

Earthquake in Assam: असम के गुवाहाटी में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए. शाम 4.41 बजे अचानक धरती के डोलने से लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए.

Assam News, Assam Earthquake, Guwahati Earthquake, Assam CM, PM Narendra Modi, Earthquake, असम न्यूज, असम भूकंप, गुवाहाटी भूकंप, असम सीएम, पीएम नरेन्द्र मोदी, भूकंप

भूकंप

विज्ञापन

Earthquake in Assam: असम के गुवाहाटी में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए. शाम 4.41 बजे अचानक धरती के डोलने से लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. इस भूकंप के झटके भारत सहित चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश तक महसूस किए गए हैं. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, रविवार शाम 4.41 बजे असम में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया है. बताया कि भूकंप का केंद्र उदलगुरी जिले में था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी.

हम स्थिति पर सक्रियता से नजर रख रहे हैं- CM

रविवार को असम के गुवाहाटी में आए भूकंप के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि “…अभी तक किसी बड़े नुकसान या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हम स्थिति पर सक्रियता से नजर रख रहे हैं।” इसके अलावा असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि “असम में भीषण भूकंप। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूँ।”

Advertisment

भूकंप के दौरान लगा यह कभी रुकेगा नहीं

असम में रविवार शाम को हुए भूकंप के कारण लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान बहुत से इलकों में लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप के बाद भी काफी देर तक लोगों में डर का माहौल बना रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी प्रतक्रिया भी दें रहें हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि “भूकंप काफी डरावना था, उसके कारण अभी तक मेरे पैर कांप रहे हैं।” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिया कि भूकंप के समय लगा कि छत गिर जाएगी। इसके अलावा गुवाहाटी निवासी नीना का कहना है कि भूकंप ऐसा था कि लग रहा था जैसे यह कभी रुकेगा ही नहीं। इस दौरान गवाहाटी निवासी अनुज ने बताया कि भूकंप जब आया तो शुरुआत में झटके काफी हल्के महसूस हुए, जिसके बाद उन्हे लगा कि यह जल्द ही खत्म हो जाएगा। ऐसा नहीं होने पर लोगों को घबराहट होने लगी थी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ