E-Passport Application: भारत देश में ई-पासपोर्ट सर्विस शुरू हो गई है और अब भारतीय ई-पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. नॉर्मल पासपोर्ट की तरह ई-पासपोर्ट के लिए भी घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. फिर पासपोर्ट सेवा केंद्र जाकर डॉक्यूमेंट और पुलिस वेरिफिकेशन कराकर ई-पासपोर्ट हासिल किया जा सकता है.
जून 2025 में हुआ लॉन्च
बता दें कि ई-पासपोर्ट को पासपोर्ट सर्विस 2.0 प्रोग्राम के तहत लॉन्च किया गया है, जिसका ट्रायल अप्रैल 2024 में शुरू हुआ था, जो पूरा हो चुका है और सफल रहा. महाराष्ट्र के नासिक में बनी इंडियन सिक्योरिटी प्रेस 4.5 करोड़ ई-पासपोर्ट बनाकर दे चुकी है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मई 2025 में ई-पासपोर्ट की घोषणा की थी और जून 2025 में इसे लॉन्च कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: जानिए Indian Passport के अलग-अलग रंग और उनके फायदों के बारे में, कौन कर सकता है अप्लाई?
कैसा होगा ई-पासपोर्ट?
ई-पासपोर्ट चिप बेस्ड डिजिटल पासपोर्ट होगा, जो बुकलेट की तरह नजर आएगा, लेकिन इसके एक पेज पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप (RFID) लगी होगी. छोटा-सा फोल्डेबल एंटीना भी होगा, वहीं चिप में पासपोर्ट होल्डर की बायोमेट्रिक इन्फॉर्मेशन अपलोड होगी. ई-पासपोर्ट अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के मानकों पर बेस्ड होगा. यह पासपोर्ट टैंपर प्रूफ होगा, जिसे सिर्फ स्कैन करके पासपोर्ट होल्डर की वेरिफिकेशन पॉसिबल होगी.
ई-पासपोर्ट के फायदे
ई-पासपोर्ट से जालसाजी का खतरा कम होगा. डुप्लिकेट पासपोर्ट बनवाना असंभव होगा. बोर्डिंग के समय एयरपोर्ट पर लाइन में नहीं लगना पड़ेगा. स्कैनिंग होने से कुछ सेकंड में वेरिफिकेशन संभव होगी. दुनियाभर के सभी देशों में मान्य होगा. भविष्य में डिजिटल ID के रूप में इस्तेमाल होगा. पेपरलस होने से कागज की बचत होगी.
यह भी पढ़ें: उमराह वीजा के लिए कैसे करें आवेदन? प्रोसेस से डॉक्यूमेंट्स तक 5 पाइंट में जानें सबकुछ
ई-पासपोर्ट की पहचान
ई-पासपोर्ट की पहचान मेन पेज पर टाइल के नीचे छपे छोटे-से गोल्डन कलर के सिंबल से होगी और यही सिंबल ई-पासपोर्ट को नॉर्मल पासपोर्ट से अलग करता है.
कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?
1. ई-पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने के लिए passportindia.gov.in पर लॉगइन करके रजिस्ट्रेशन कराएं.
2. यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट होने के बाद लॉग इन करें.
3. न्यू पासपोर्ट या री-इश्यू पासपोर्ट पर क्लिक करके ई-पासपोर्ट सेलेक्ट करें.
4. एप्लिकेशन फॉर्म भरकर डॉक्यूमेंट अलपोड करें.
5. बायोमेट्रिक के लिए फोटो और फिंगर प्रिंट अपलोड करें.
6. पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) को सेलेक्ट करें.
7. फीस भरकर सेलेक्ट किए गए सेंटर पर अपॉइंटमेंट की तारीख, दिन और टाइम शेड्यूल करें.
8. तय तारीख पर तय टाइम पर सेंटर पहुंचकर डॉक्यूमेंट जमा कराएं.
9. बायोमेट्रिक डिटेल सबमिट करके पुलिस वेरिफिकेशन कराएं.
10. वेबसाइट पर ई-पासपोर्ट का स्टेट्स चेक करते रहें.
11. एक महीने के अंदर ई-पासपोर्टजारी हो जाएगा.
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
23 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
1 hr ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
4 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
5 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
5 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
6 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines