Dussehra 2025: देशभर में आज दशहरा की धूम है, लेकिन दूसरी ओर बारिश ने भी लोगों के मजे को किरकिरा कर दिया है. देश के कई राज्यों में रावण दहन किया गया. जिसमें कई जन प्रतिनिधि शामिल हुए हैं. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को हुई तेज बारिश के कारण लंकापति रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का पुतले के दहन को लेकर संकट खड़ा हो गया है. पुतले बारिश के चलते भीग गए हैं, वहीँ दिल्ली मे प्रधानमंत्री का रावण दहन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया और सोनिया गांधी भी नव श्री धार्मिक रामलीला का दौरा रद्द करना पड़ा. नोएडा मे भी बारिश के चलते रावण दहन नहीं हो सका हालांकि आयोजक उनको ढककर बचाने की जुगत में लगे हैं।
ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद रूपी रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक
वहीं, दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव में पहुंची. जहां उन्होंने पुतलों का दहन देखा. इस दौरान मुर्मू ने कहा, ‘मानवता अच्छाई की जीत से फलती-फूलती है. जब आतंकवाद रूपी दानव मानव जाति पर आक्रमण करता है, तो उसका सफाया करना आवश्यक हो जाता है. भारतीय सेना द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद रूपी रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक है. इसके लिए हम भारत माता की रक्षा करने वाले प्रत्येक योद्धा के समक्ष नतमस्तक हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं.’
वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी दशहरा उत्सव के तहत श्रीनगर में ‘रावण दहन’ किया गया.
मैसूर में धूमधाम से रंगारंग मैसूर दशहरा 2025 समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी उपस्थित हैं.
पंजाब के लुधियाना में दशहरा उत्सव पर रावण दहन किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- Jhansi: नवरात्रि के कार्यक्रम में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, अश्लील डांस का वीडियो वायरल
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में कुल्लू दशहरा की रथ यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए.
पीएम मोदी नहीं हुए रावण दहन में शामिल
दिल्ली के इंद्रप्रस्थ स्थित रामलीला मैदान और लाल किले में भी बारिश ने खलल डाला. रावण दहन प्रोग्राम में बारिश ने खलल डाल दिया है, इसके चलते पीएम मोदी और सोनिया गांधी रावण दहन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. बता दें कि पीएम मोदी को आईपी एक्सटेंशन में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होना था, जबकि सोनिया गांधी को लालकिले की नव श्री धार्मिक रामलीला में शामिल होना था.
बारिश ने दशहरे का मजा किया किरकिरा
नोएडा में दशहरे के मुख्य आयोजन स्टेडियम के पास रामलीला मैदान में बारिश में रावण का पुतला भीग गया, यही हाल मेघनाद और कुम्भकर्ण के पुतले का था. दूर-दराज के रावण दहन आए हजारों की संख्या में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. रामलीला के मंच के सामने रखी कुर्सियां भी गई है और रावण देखने पहुंचे लोगों के बीच में बारिश चलते अफरा-तफरी मच गई, कई लोग रामलीला स्थल से वापस जाते हुए भी दिखाई दिए।
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
1 hr agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 hrs agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
3 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
11 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
13 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines