Jhansi: नवरात्रि के कार्यक्रम में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, अश्लील डांस का वीडियो वायरल

झांसी जिले से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. नवरात्रि महोत्सव के समापन के मौके पर श्रद्धा और आस्था के नाम पर खुलेआम अश्लीलता परोसी गई. मंदिर के सामने बार बालाओं का डांस कराया गया और भक्तों ने जमकर नोट लुटाए. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

jhansi news

झांसी जिले के थाना टहरौली क्षेत्र के ग्राम सितौरा से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है.

नवरात्रि महोत्सव के समापन पर मंदिर के सामने धार्मिक आयोजन होना था, लेकिन यहां आस्था के नाम पर खुलेआम अश्लीलता परोसी गई. मंदिर के सामने ही बार बालाओं का डांस कराया गया और तथाकथित भक्तों ने उन पर जमकर नोटों की बारिश कर दी.

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और आसपास के लोगों में रोष है.

लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर इस तरह की हरकत आस्था के साथ खिलवाड़ है और ऐसे आयोजनों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और मंदिर परिसर में आस्था को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ क्या कार्यवाही की जाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ