हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dussehra 2022: दिल्ली और लखनऊ समेत इन स्थानों में कब होगा रावण दहन, जानें शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

Dussehra 2022: आज यानी विजयदशमी (Vijaydashmi 2022) को रावण दहन होने वाला है। लंका पर भगवान श्रीराम की विजय और रावण, कुंभकरण व मेघनाद के वध का प्रतीक यह त्योहार बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। हिंदू रितिरिवाजों के मुताबिक सभी त्योहारों को मनाने और पूजन का एक समय निर्धारित होता है। इसी क्रम में रावण दहन (Ravan Dahan 2022) का भी समय और शुभ मुहुर्त है।

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है दशहरा

दशहरा अश्विन माह में शुक्ल पक्ष दशमी को मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि उत्सव का भी समापन होता है। दशहरा रावण पर भगवान राम की जीत का प्रतीक है, जिसने माता सीता का हरण किया था। साथ ही रावण दहन को बुराइयों से छुटकारे का भी प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक रावण के प्रत्येक एक सिर को एक बुराई के तौर पर रखा जाता है।

अभी पढ़ें – Dussehra 2022: दिल्ली में इन पांच स्थानों पर हो रहा है रावण दहन, देखने के लिए जाने कहां-कहां से आते हैं लोग

विज्ञापन

यह इस समय होगा रावण दहन

  • दिल्ली के रामलीला मैदान में रावण दहन का समय रात 8 बजे रखा गया है।
  • लखनऊ में भी रावण दहन रात 8 बजे होगा। यहां का मुख्य आयोजन स्थल ऐशबाग रामलीला मैदान है।
  • कानपुर के परेड रामलीला मैदान में रात 9 बजकर 30 मिनट पर रावण दहन होगा।
  • अयोध्या में रावण दहन का समय शाम 5.30 बजे है। मेले का आयोजन स्थल लक्ष्मण किला है।
  • पटना में रावण दहन का समय 4:30 से 5:30 बजे के बीच रखा गया है। यहां मेले का आयोजन कालिदास रंगालय में हो रहा है।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola