Durgapur Gangrape Case Update: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में MBBS की स्टडेंट से गैंगरेप में 3 आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं, वहीं 2 आरोपियों की तलाश जारी है. आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट ने वारदात के 36 घंटे बाद ही फोन लोकेशन ट्रेस करके 3 आरोपियों को दबोच लिया और अब उनसे पूछताछ करके 2 अन्य आरोपियों का सुराग लिया जा रहा है. वहीं पीड़िता की हालत अब खतरे से बाहर है, लेकिन उसके पिता बुरी तरह टूट गए हैं और मीडिया के सामने उनका दर्द भी छलका.
‘झन्नाटेदार थप्पड़ मारा, कार चढ़ाने की धमकी…, मशहूर हसीना का फिजिकल असॉल्ट पर शॉकिंग खुलासा
क्या बोले पीड़िता के पिता?
बता दें कि बेटी के साथ हुई हैवानियत का पता चलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंचे. जैसे ही पिता ने बेटी की हालत देखी, वे फूट-फूटकर रोने लगे. उन्होंने कहा कि बेटी डॉक्टर बनने का सपना देखकर दुर्गापुर आई थी. पेपर क्लीयर करके MBBS कर रैंक मिला था, लेकिन उसके साथ ऐसी घटना हो जाएगी, सोचा नहीं नहीं था. बस मेरी बेटी ठीक हो जाए, उसके बाद उसे पढ़ने के लिए इस कॉलेज में नहीं भेजूंगा. जिंदगी में कभी भी उसे पश्चिम बंगाल में आने नहीं दूंगा, यहां इंसान नहीं वहशी बसते हैं.
कैसी है पीड़िता की हालत?
बता दें कि SDO और डिप्टी मजिस्ट्रेट दुर्गापुर रंजना रॉय बीती रात गैंगरेप पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने पीड़िता के माता-पिता से भी बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अस्पताल से निकलने के बाद रंजना रॉय ने बताया कि गैंगरेप पीड़ित की हालत स्थिर है और उसकी मां उसके साथ है. हरसंभव उपचार दिया जा रहा है और उसके परिजनों को पूरा समर्थन दिया जा रहा है. आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
टॉफी देने के बहाने बुलाया, बच्ची को हवस का शिकार बनाया…लुधियाना में अधेड़ की शर्मनाक हरकत
कब अंजाम दी गई वारदात?
बता दें कि 11 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे की बात है. पीड़िता दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप इलाके में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में पढ़ती है. वह अपने क्लासमेट के साथ कॉलेज कैंपस से निकली तो कुछ युवकों ने उनका पीछा किया और अश्लील टिप्पणियां करने लगे. पीड़ित के क्लासमेट ने विरोध किया तो वे उसे डराने धमकाने लगे और उसे भगा दिया. फिर वे लड़की का मुंह दबोचकर उसे कॉलेज के सामने अस्पताल के पीछे ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया.
पीड़िता ओडिशा के जलेस्वर (जलेश्वर) जिले की निवासी है. अस्पताल के स्टाफ ने पीड़िता को देखा और पुलिस को बुलाया. पुलिस ने मौके पर आकर उसे प्राथमिक उपचार दिलवाया और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने धारा 376डी के तहत गैंगरेप केस दर्ज किया. कुल 5 आरोपी है, लेकिन उनकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है.
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
4 hrs agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
6 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
14 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
15 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
16 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
18 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines