Dubai Unlocked Revealed Indians Property in Dubai: पाकिस्तान कंगाल नहीं है, बल्कि उसके पास दुबई में 91 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी है। भारतीय भी इस सूची में शामिल हैं और पहले नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर ब्रिटेन और चौथे पर सऊद अरब है। ‘दुबई अनलॉक्ड’ नामक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा हुआ है कि दुबई में 29700 भारतीयों की 35 हजार प्रॉपर्टी हैं, जिनकी कीमत 1.42 लाख करोड़ है। पाकिस्तान के 17000 नागरिक 23000 प्रॉपर्टी के मालिक हैं, जिनकी कीमत 91 हजार करोड़ रुपये है। खुलासा चौंकाने वाला है और इससे ज्यादा चौंकाने वाले वे नाम हैं, जिनकी यह प्रॉपर्टी है। अब जानिए यह ‘दुबई अनलॉक्ड’ क्या है, जिसने इतना बड़ा खुलासा हुआ?
यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात
70 से ज्यादा पत्रकारों की खोज का नतीजा रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘दुबई अनलॉक्ड’ दुनियाभर के 70 से ज्यादा पत्रकारों की खोज का नतीजा है। सर्वे सेंटर फॉर एडवांस्ड डिफेंस स्टडीज (C4ADS) नामक गैर-सरकारी संगठन ने कराया। इस ऑर्गेनाइजेशन C4ADS का हेड ऑफिस वाशिंगटन डीसी में है। सर्वे करने का जिम्मा नॉर्वे की फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट ई24 और ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) को दिया गया। 58 देशों के 74 मीडिया हाउस के 70 से ज्यादा पत्रकारों ने सर्वे में हिस्सा लिया और यह डाटा खंगाला। 2020-22 तक दुबई में किस-किस विदेशी ने कितनी और कितने की प्रॉपर्टी खरीदी, इसका डाटा कलेक्ट करके जो रिपोर्ट तैयार की गई, उसे ‘दुबई अनलॉक्ड’ नाम दिया गया। इस रिपोर्ट को पाकिस्तान के न्यूजपेपर ‘डॉन’ ने जारी किया।
यह भी पढ़ें:Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र
किन भारतीयों और पाकिस्तानियों की प्रॉपर्टी दुबई में?
रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की प्रॉपर्टी है। करीब 2 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी दुबई में उनके नाम है। इनके अलावा लुलु ग्रुप के चेयमैन MA यूसुफ अली, अरबपति गौतम अडाणी, शाहरुख खान, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी ने भी दुबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी हुई है। कंगाल देश होने का रोना रोने वाले पाकिस्तान की बात करें तो राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, पूर्व सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ, नवाज शरीफ, बिलावल भुट्टो, आसिफा भुट्टो जरदारी, हुस्सैन नवाज शरीफ, मोहसिन नकवी, अल्ताफ खानानी समेत पाकिस्तानी के कई सांसदों और विधायकों के नाम दुबई में प्रॉपर्टी है।
यह भी पढ़ें:Orfield Anechoic Chamber: दुनिया का सबसे शांत कमरा, इसमें 45 मिनट भी नहीं रुक सकता इंसान
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजिट गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
5 mins ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
2 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
3 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
6 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
7 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines