नई दिल्ली: बुधवार को दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में शराब पी करसह-यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस ने बताया कि दोनों यात्री खाड़ी से लौट रहे थे और ड्यूटी फ्री दुकान से लाई शराब पीकर जश्न मनाने लगे। जब सह-यात्रियों ने हंगामे पर आपत्ति जताई, तो एक आरोपी शराब की बोतल लेकर गलियारे में जाने लगा।
पुलिस ने कहा कि चालक दल को बोतलें छीननी पड़ीं। आरोपियों की पहचान दत्तात्रेय बापरडेकर और जॉन जॉर्ज डिसूजा के रूप में हुई है। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 336 (दूसरों के जीवन और सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए) और विमान नियमों के 21,22 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया।
और पढ़िए – Delhi Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज
और पढ़िए – तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट के बीच ममता बनर्जी ने ओडिशा के CM पटनायक से की ‘शिष्टाचार’ मुलाकात, जानें सियासी मायने
इंडिगो ने कहा, “दुबई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E 1088 में दो यात्रियों को नशे की हालत में पाए गया और उन्होंने चालक दल की कई चेतावनियों के बावजूद शराब का सेवन जारी रखा। उन्होंने चालक दल और सह-यात्रियों के साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया।” एयरलाइन ने कहा, “प्रोटोकॉल के अनुसार, उन्हें अनियंत्रित व्यवहार के लिए सीआईएसएफ सुरक्षा कर्मचारियों को सौंप दिया गया। नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
35 mins agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
57 mins agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
1 hr ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
1 hr agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
1 hr agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
3 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
3 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
3 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
4 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines