Drunk passenger misbehaves with IndiGo crew members: नशे में धुत होकर फ्लाइट में बदसलूकी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। एक ऐसा ही मामले जयपुर से बेंगलुरुजा रही फ्लाइट में सामने आया है। एयरलाइन ने कहा है कि एक यात्री ने शराब के नशे में बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट में हंगामा किया। इंडिगो ने बताया कि यह घटना जयपुर से बेंगलुरु की उड़ान 6E 556 पर सामने आई। यात्री को कई हिदायत दिए जाने के बावजूद उसने क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी की।
जयपुर से बेंगलुरु जा रही थी फ्लाइट
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने पर, यात्री को तुरंत स्थानीय कानून अधिकारियों को सौंप दिया गया, जिस पर अब कार्रवाई की जानी है। इंडिगो ने एक बयान में कहा है कि जयपुर से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट नंबर 6E 556 में एक यात्री ने नशे में खूब हंगामा किया, कई चेतावनियों के बावजूद उसने क्रू-मेंबर्स के साथ बदतमीजी की। इसके बाद यात्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कानून अधिकारियों को सौंप दिया गया। बहरहाल यात्री पर किस तरह की कार्रवाई की जाएगी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
बढ़ रहीं घटनाएं
बता दें कि फ्लाइट में हो रहीं इस तरह ही घटनाएं दुनिया भर में एयरलाइंस के लिए बढ़ती चिंता का विषय बन रही हैं। हाल के दिनों में यात्रियों के कई दुर्व्यवहार के मामले सामने आएं हैं, इस साल की शुरुआत में एयर इंडिया के पेशाब मामले ने बड़े पैमाने पर आक्रोश पैदा किया था।
संबंधित खबरें
मणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
33 mins agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
43 mins agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
1 hr ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
1 hr agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
2 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
2 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
2 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
3 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
3 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines