---विज्ञापन---

देश angle-right

इंडियन एयरफोर्स के 2 राफेल जेट ने ढूंढे Manipur के इंफाल में ‘UFO’, क्या सफलता मिली या नहीं?

Manipur Imphal UFO Controversy: भारतीय वायु सेना ने UFO को खोजने के लिए अपने लड़ाकू विमान राफेल को भेजा। 2 राफेल ने UFO तलाशा, लेकिन उन्हें इसमें सफलता मिली या नहीं, आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

Indian Air Force Rafale Fighter Jets Searched UFO: मणिपुर के इंफाल में लोगों ने आसमान में अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) देखा। इसके बाद पूरे राज्य में करीब 3 घंटे तक अफरातफरी मची रही। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने इंफाल एयरस्पेस का नियंत्रण इंडियन एयरफोर्स को दे दिया, जिसकी क्लीयरेंस मिलने के बाद ही कमर्शियल फ्लाइट की सुविधाएं बहाल की गईं। वहीं सोमवार सुबह भारतीय वायु सेना ने UFO को खोजने के लिए अपने लड़ाकू विमान राफेल को भेजा। पहले एक राफेल ने UFO तलाशा, लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। फिर दूसरा राफेल आया, जिसके हाथ भी कुछ नहीं आया, जबकि दोनों राफेल आधुनिक तकनीकों, रडार और सेंसर से लैस हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

एयरस्पेस और फ्लाइट ऑपरेशन बंद कर दिया गया

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, उन्नत किस्म के सेंसर से लैस विमान ने UFO की तलाश के लिए संदिग्ध क्षेत्र के ऊपर उड़ान भरी, लेकिन उसे वहां कुछ नहीं मिला। पहले विमान के वापस लौटने के बाद एक और राफेल लड़ाकू विमान भेजा गया, लेकिन UFO इलाके के आसपास नहीं दिखा, जबकि UFO के चलते रविवार को हड़कंप मचा रहा। मामले की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी गई। क्लीयरेंस मिलतने तक इंफाल एयरपोर्ट से न कोई फ्लाइट उड़ी और न ही लैंड हुई। कोलकाता जाने वाली 2 फ्लाइट का रूट डायवर्ट कर दिया गया। 3 फ्लाइट की लैंडिंग देरी से हुई। इंफाल का एयरस्पेस और फ्लाइट ऑपरेशन भी तुरंत बंद कर दिया गया। रविवार दोपहर को करीब ढाई बजे लोगों ने एक चीज आसमान में मंडराती देखी थी।

 

---विज्ञापन---

जहाज रनवे पर रहे, यात्रियों को भी ठहराया गया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैसे ही UFO होने की सूचना मिली, वीर टिकेंद्रजीत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाली सभी जहाजों का रास्ता मोड़ दिया गया। कुछ जहाज रनवे पर रहे। यात्रियों को भी एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा। एयर इंडिया की 2 और इंडिगो की एक फ्लाइट की लैंडिंग नहीं कराई गई। 2 बजे आने वाली फ्लाइट्स का रूट डायवर्ट कर दिया गया। कोलकता से इंफाल आ रहे जहाज को सुरक्षा एजेंसियों से क्लीयरेंस मिलने तक लैंड नहीं करने दिया गया। जहाज 25 मिनट तक आसमान में मंडराता रहा। फिर जहाज की लैंडिंग गुवाहटी एयरपोर्ट पर कराई गई। इसकी पुष्टि इंफाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर चिपेम्मी कीशिंग ने की। करीब 3 घंटे की जांच के बाद शाम 6 बजे दिल्ली, पटना और गुवाहाटी के लिए फ्लाइट्स ने उड़ान भरी।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 20, 2023 01:49 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola