Driving Licence New Update: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना काफी दौड़भाग भरा काम होता है। खासकर परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए लोगों को RTO ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं। मगर परिवहन विभाग अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया आसान करने पर विचार कर रहा है। इसके बाद अस्थायी पते के आधार पर भी परमानेंट डीएल बनवाया जा सकेगा। यही नहीं, लोग दूसरे शहर में रहकर भी डीएल बनवा सकेंगे।
परिवहन विभाग की बड़ी पहल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिवहन विभाग बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। इससे आवेदकों को काफी सहूलियत मिलने वाली है। डीएल के लिए अप्लाई करने वाले लोग किसी भी शहर में रहकर परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगे और उन्हें ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए RTO जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह भी पढ़ें- 5 साल से शख्स चला रहा फर्जी अदालत, जज, वकील, स्टाफ सब नकली; जारी कर दिया आदेश
अभी क्या हैं नियम?
बता दें कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार लर्नर लाइसेंस कहीं से भी बनवाया जा सकता है। फेसलेस सुविधा शुरू होने के बाद से आवेदनकर्ता किसी भी शहर से डीएल बनवा सकते हैं। उनके आधार कार्ड पर लिखे पते के अनुसार डीएल बन जाता है। हालांकि परमानेंट डीएल पर यह सुविधा मौजूद नहीं है। NIC के सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मौजूद है। आवेदन के बाद फीस भी जमा हो जाती है। मगर जब आवेदनकर्ता डीएल लेने के लिए RTO ऑफिस पहुंचता है, तो उसे लौटा दिया जाता है। डीएल लेने के लिए भी आवेदनकर्ता को अपने असली पते वाले शहर के RTO ऑफिस जाना पड़ता है।
लोगों को नहीं होगी परेशानी
अस्थायी पते का आईडी कार्ड होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों को परमानेंट डीएल नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोगों की परेशानियों के मद्देनजर परिवहन विभाग ने इस बड़े बदलाव की योजना बनाई है। यह योजना कब और कैसे लागू की जाएगी? इस पर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- महंगा हुआ आटा-दाल-चावल! जानें अब भारत ब्रांड के ये प्रोडक्ट कितने में मिलेंगे? सब्सिडी पर भी आया अपडेट
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
43 mins agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
2 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
3 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
4 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
7 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines