भारतीय रेलवे की ताजा इनकम रिपोर्ट ने इस बार सबको चौंका दिया है. आमतौर पर वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली माना जाता है, लेकिन इस बार तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आंकड़ों के मुताबिक, डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस ने कमाई के मामले में सभी ट्रेनों को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है. इस ट्रेन ने करीब 40.56 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसे इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ट्रेन बनाती है.
ये भी पढ़ें: भारत की पहली ट्रेन, जो पटरियों पर नहीं… पानी पर कराती है सफर; फैक्ट जान हो जाएंगे दंग!
पीछे रह गई वंदेभारत एक्सप्रेस
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रही, जिसने करीब 39 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं लंबे समय तक टॉप पर रहने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस इस बार तीसरे स्थान पर खिसक गई. सबसे खास बात ये है कि इस लिस्ट में एड्वांस और हाई-स्पीड ट्रेनें भी शामिल हैं, लेकिन वो टॉप पोजिशन पर अपनी जगह नहीं बना पाईं. उदाहरण के लिए, वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें जिनमें लोग ट्रैवल करना बेहद पसंद करते हैं, वो भी कमाई में पीछे रह गईं. रिपोर्ट के मुताबिक, वंदेभारत ने करीब 31 करोड़ रुपये ही कमाए हैं.
क्यों आगे निकली ये ट्रेन?
विशेषज्ञों के मुताबिक, डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस की कामयाबी के पीछे कई वजह हैं.
-ये लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है, जिससे यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है
-इसमें रिजर्वेशन की मांग ज्यादा रहती है
-कई बड़े शहरों को जोड़ने की वजह से इसकी अहमियत बढ़ जाती है
-यात्रियों का रुझान अब ऐसी ट्रेनों की ओर बढ़ रहा है जो बेहतर कनेक्टिविटी के साथ किफायती भी हों. यही वजह है कि पारंपरिक एक्सप्रेस ट्रेनें भी कमाई में रिकॉर्ड बना रही हैं.
ये भी पढ़ें: ट्रेन छूट जाने पर क्या हैं रेलवे के नियम? जानें उसी टिकट से दूसरी ट्रेन में सफर कर सकते हैं या नहीं
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
28 mins agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
1 hr agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
1 hr agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
3 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
4 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
6 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
6 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
6 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
7 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines