Pune Man Killed Wife Son: महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक शख्स ने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटे की हत्या कर दी। 2 मर्डर करने के बाद उसने फंदा लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया, लेकिन बड़े बेटे की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। मर्डर और सुसाइड का कदम उठाने से पहले उसने बड़े बेटे को रिश्तेदार के यहां भेज दिया था, लेकिन उसके फोन पर भेजे एक मैसेज नोट से बड़े बेटे को पिता की मंशा पता चली और उसने पड़ोसियों को अपने घर भेज दिया।
पड़ोसियों के आने तक शख्स पत्नी और बेटे को मार चुका था, लेकिन पड़ोसियों ने उसे सुसाइड करने से रोक लिया। वहीं मां और भाई के शव देखकर बड़ा बेटा बेहोश हो गया, जो अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके बयान दर्ज करके संतोष कदम, सुरेखा कदम, संतोष पवार और जावेद खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। विवाद कर्ज और उसके ब्याज की अदायगी से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें:गुड़िया रेप-मर्डर केस क्या? जिसके आरोपी की मौत मामले में हिमाचल के IG-DSP समेत 8 दोषी करार
कर्जदारों से तंग आकर उठाया कदम
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की पहचान शुभांगी हांडे (36) और 9 वर्षीय धनराज के रूप में हुई है। आरोपी का नाम पुणे शहर के निकट चिखली निवासी वैभव हांडे है। वैभव ने पुलिस को बताया कि उसने संतोष कदम और सुरेखा से 10 प्रतिशत मासिक ब्याज दर पर 2 बार में 8 लाख रुपये लोन लिया था। जावेद खान से भी 4 लाख लिए थे। वैभव ने मूलधन और ब्याज मिलाकर 9 लाख रुपये चुका दिए थे, लेकिन आरोपी उसे और पैसे देने के लिए परेशान कर रहे थे।
हिसाब किताब देने के बाद भी उन्होंने उसकी तरफ देनदारी निकाल दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दी। साहूकारों के शोषण से तंग आकर उसने पत्नी शुभांगी और बेटे धनराज को नींद की ढेर सारी गोलियां खिला दीं, जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद वह खुद सुसाइड करने लगा, लेकिन पड़ोसियों और पुलिस ने आकर उसे बचा लिया।
यह भी पढ़ें:भीषण अग्निकांड में जिंदा जले 70 लोग, गैसोलीन टैंकर में भयंकर विस्फोट, नाइजीरिया में हुआ हादसा
इस तरह हुआ मामले का खुलासा
रिपोर्ट के अनुसार, वैभव ने अपने 14 साल के बेटे को रिश्तेदार के यहां भेज दिया था, लेकिन जान लेने और देने का कदम उठाने से पहले उसने बेटे के मोबाइल पर एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने अपनी प्लानिंग और आपबीती लिखी थी। मैसेज पढ़कर बेटा घबरा गया और उसने पड़ोसी को फोन करके पूरी बात बताई।
पड़ोसी कुछ लोगों को लेकर वैभव के घर पहुंचा। पड़ोसियों ने बार-बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर आकर दरवाजा तोड़कर घर में एंट्री की तो शुभांगी और धनराज की लाशें मिलीं। वैभव बेहोशी की हालत में मिला, जिसे समय रहते अस्पताल पहुंचाकर बचा लिया गया।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में आचार संहिता का उल्लंघन; CM आतिशी से विवाद का कनेक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर FIR
संबंधित खबरें
'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
22 mins agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
52 mins agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
2 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
3 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
5 hrs agoLIVE: ECI कार्यालय की ओर मार्च के दौरान कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए
6 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
6 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines