Doomsday Clock At 90 Seconds To Midnight scientists warning: क्या आपने डूम्सडे क्लॉक के बारे में सुना है। आखिर क्या है यह जो कयामत की घड़ी के बारे में बताती है। कयामत के दिन के बारे में तो आपने बहुत बार सुना होगा लेकिन आज हम आपको इससे जुड़े डूम्सडे क्लॉक के बारे में बताने जा रहे हैं। कहा जाता है कि जब डूम्सडे क्लॉक में रात के 12 बजेंगे तो वह रात कयामत की रात होगी और पूरी दुनिया खत्म हो जाएगी। इस घड़ी को वैज्ञानिकों ने फिर से सेट कर दिया है। इसका समय एकबार फिर से महाविनाश के करीब पहुंच रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घड़ी में आधी रात से 90 सेकेंड पहले का समय दर्ज किया गया है। वैज्ञानिक बार बार प्रलय को लेकर चेतावनी दे रहे हैं। द बुलेटिन ग्रुप ऑफ एटॉमिक साइंस ने डूम्सडे क्लॉक यानी प्रलय घड़ी की सुई को आधी रात के 90 सेकेंड और करीब कर दिया है। बता दें कि इसकी सुई को दुनिया में मौजूदा खतरों को देखते हुए सेट किया जाता है।
ये भी पढ़ें-बड़े पैमाने पर AI अपनाने जा रही है ये कंपनी, 8000 नौकरियों पर होगा असर
परमाणु खतरे की ज्यादा है आशंका
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पिछले साल यानी 2023 में भी इसे एडजस्ट किया गया था क्योंकि तब परमाणु खतरे की आशंका जताई जा रही थी। घड़ी का समय 75 साल से ज्यादा के इतिहास में आधी रात के सबसे करीब है। घड़ी को 1947 में आधी रात में सात मिनट पर सेट किया गया था। 1991 में जब शीत युद्ध खत्म हो गया उसके बाद आधी रात से अब तक की सबसे अधिक दूरी 17 मिनट है।
किन खतरों का सामना कर रही दुनिया
दुनिया इस समय कई खतरों का सामना कर रही है। जहां एक तरफ जलवायु परिवर्तन से बढ़ते तापमान की वजह से धरती को खतरा है तो वहीं प्राकृतिक आपदाएं भी आए दिन कहर बरपा रही हैं। कहीं बाढ़ तो कहीं भूस्खलन तो कहीं भूकंप तबाही मचा रहे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक दुनिया में तबाही के संकेत मिल रहे हैं। रूस यूक्रेन युद्ध और इजराइल हमास युद्ध ने खतरे को और बढ़ा दिया है।
वहीं कोरियाई प्रायद्वीप में भी तनाव चरम पर है। परमाणु शक्ति संपन्न देश अपने हथियारों में और इजाफा कर रहे हैं। दुनिया में महामारी का भी खतरा लगातार बना हुआ है। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुए भी दो साल होने को हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग की भी आशंका है।
ये भी पढ़ें-भारत देखने के बाद इस पाकिस्तानी शख्स ने अपने ही देश को सुना दिया, जमकर लगा दी क्लास
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
2 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
2 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
4 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
7 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
7 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
7 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
8 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
9 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines