Traveling hotel: अक्सर जब हम किसी होटल में ठहरते हैं तो वहां की चीजों का भरपूर इस्तेमाल करते हैं। भले ही टॉयलेट में रखे साबुन-शैंपू, कंडीशनर ही क्यों न हो? आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि इस्तेमाल क्यों न करें? होटल मालिक हर सुविधा के लिए पैसे वसूलते हैं। लेकिन यह खतरनाक हो सकता है। यदि आप इस्तेमाल कर रहे हैं तो करना बंद कर दें। क्योंकि असलियत बेहद चौंकाने वाली है।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – Manipur Viral Video Case: मणिपुर हिंसा पर आज भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई, जानें सोमवार को क्या-क्या हुआ?
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक होटल मैनेजर अपने टिक टॉक सोशल अकाउंट पर उन चीजों का खुलासा किया है, जिनका आपको अपने प्रवास के दौरान कभी भी उपयोग नहीं करना चाहिए। उसने वीडियो में दिखाकर बताया कि आपको होटलों में उपलब्ध कराए जाने वाले शैम्पू, कंडीशनर और बॉडी वॉश से क्यों बचना चाहिए। यह भी कहा कि मुझ पर भरोसा करें, वरना पछताएंगे।
सोचिए क्या हाल होगा?
मैनेजर ने कहा कि जब हम किसी होटल में ठहरते हैं तो सबसे कमरे में जांच करते हैं और अपने शॉवर में जाते हैं और आपको शैंपू की बोतलें दिखाई देती हैं। शैंपू की बोतल का ऊपरी हिस्सा खोलते हुए वह मैनेजर ने दिखाया कि उसमें हेयर कलर और ब्लीच रखा था। अगर भूलकर भी इसका इस्तेमाल कर लेंगे तो सोचिए क्या हाल होगा? मैनेजर ने सुझाया कि आपके पहले जिस शख्स ने उस कमरे में समय बिताया है, वह इन बोतलों में हेयर कलर, ब्लीच, कुछ भी डाल सकता है। इसलिए इनका कभी भी उपयोग न करें।
यह भी पढ़ें: कौन है वो, जिससे मिलने सिंध से बार-बार कराची जाती थी सीमा हैदर
साथ ले जाएंगे ये आइटम
होटल मैनेजर ने सुझाव दिया कि आप हमेशा अपना छोटा आकार का शैम्पू, कंडीशनर और बॉडी वॉश लाएं। यदि ले जाना भूल गए हैं तो होटल के डेस्क पर जाकर मांग कर सकते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
ओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
57 mins agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
3 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
6 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे हरियाणा CM, 48 विधायक भी हैं साथ
10 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
11 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
21 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
23 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines