Dog Mauled Newborn: कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी अस्पताल से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक आवारा कुत्ता सरकारी अस्पताल में घुस गया और एक नवजात को मुंह में दबाकर बाहर की ओर भाग निकला। इस दौरान अस्पताल के गार्डों ने कुत्ते के मुंह में नवजात को देखकर उसका पीछा किया लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।
मामला शिवमोग्गा जिले के एक सरकारी अस्पताल के प्रसूति वार्ड का है। बताया जा रहा है कि शनिवार को मैकगैन जिला अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने कुत्ते के मुंह में नवजात को देखकर उसका पीछा किया। काफी मशक्कत के बाद कुत्ते ने नवजात को छोड़ा जिसके बाद सुरक्षाकर्मी मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
और पढ़िए – तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, तीन महिलाओं की मौत, सात घायल
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एक पुलिस शिकायत दर्ज की गई है और नवजात की मौत का सही समय पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा। बता दें कि इससे पहले भी तेलंगाना और गुजरात में इस तरह की घटना सामने आई थी। 14 मार्च को तेलंगाना के खम्मम जिले में सड़क पर खेल रहे 5 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया था। कुत्ते के हमले में बच्चे की मौत हो गई थी। तेलंगाना में एक महीने के अंदर बच्चे पर आवारा कुत्ते के हमले की ये दूसरी घटना थी।
और पढ़िए – आपके काम का है ये VIDEO: बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही महिला को 5 कुत्तों ने दौड़ाया, कार में भिड़ा दी स्कूटी
फरवरी में गुजरात में भी सामने आया था ऐसा मामला
तेलंगाना की घटना से पहले फरवरी में गुजरात के सूरत में आवारा कुत्तों के हमले में एक चार साल के बच्चे की मौत हो गई थी। इससे पहले जनवरी में बिहार के आरा में एक आवारा कुत्ते के काटने के बाद 80 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
10 mins ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
38 mins agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
4 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
5 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines