अगर आप भी भारत से नेपाल जाने का प्लान बना रहे हैं तो रहा ठहरिए, क्योंकि अब आपको सामान के साथ कुछ और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी साथ रखना होगा. जी हां, नेपाल में कई भारतीय नागरिक रहते हैं और दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंध होने की वजह से बहुत ही आसानी से सीमा पार किया जा सकता है. हालांकि अब नियमों को थोड़ा और सख्त किया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत-नेपाल बॉर्डर पर अब सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर नेपाल में प्रवेश नहीं किया जा सकेगा. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित गौरीफंटा सीमा पर शुक्रवार से नेपाल जाने वालों के डॉक्यूमेंट की जांच में सख्ती बढ़ा दी गई है.
भारत-नेपाल के लिए नई गाइडलाइन जारी
नई गाइडलाइन के तहत नेपाल जाने वाले भारतीय नागरिकों को निर्धारित पहचान दस्तावेजों में से कोई एक साथ रखना जरूरी होगा. दिशा-निर्देश के तहत सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान अब यात्रियों से आधार कार्ड के अलावा पासपोर्ट, वोटर आईडी या भारतीय दूतावास द्वारा जारी वैलिड स्टिफिकेट में से कोई एक डॉक्यूमेंट दिखाने की भी मांग कर रहे हैं. जिन यात्रियों के पास इनमें से कोई डॉक्यूमेंट नहीं है और वो सिर्फ आधार कार्ड के साथ नेपाल जाने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें बॉर्डर पर ही रोक लिया गया.
यह भी पढ़ें: LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! 16 अगस्त तक नहीं कराया eKYC तो रुक सकती है गैस बुकिंग और सब्सिडी
कई यात्रियों को लौटना पड़ा वापस
गौरतलब है कि शुक्रवार को नई गाइडलाइन जारी होने के बाद से गौरीफंटा के त्रिनगर बॉर्डर पर बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ लगी हुई है. इनमें कई ऐसे लोग थे, जिन्हें बॉर्डर पर डॉक्यूमेंट दिखाने संबंधी जानकारी नहीं थी. सिर्फ आधार कार्ड साथ रखने वाले यात्रियों को सीमा पर ही रोक लिया गया और उन्हें वापस भेज दिया गया. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात SSB की CGD काजल कुमारी ने बताया कि नए दिशा-निर्देश शुक्रवार से प्रभावी हो गए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि नेपाल जाने वाले हर भारतीय नागरिक को वैलिड डॉक्यूमेंट दिखाना जरूरी है, ID नहीं होने पर उन्हें वापस भेजा जा रहा है.
भारत नेपाल के बीच क्यों है नो-वीजा पॉलिसी?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और नेपाल के बीच यात्रा करने के लिए वीजा अनिवार्य नहीं है, दोनों देशों के बीच नो-वीजा पॉलिसी संधि सइन की गई है. इस संधि के तहत नेपाल और भारत के नागरिक बिना वीजा एक-दूसरे की धरती पर कदम रख सकते हैं. हालांकि अब नई गाइडलाइन के तहत यात्रियों को पहचान से जुड़े वैध दस्तावेज दिखाना अनिवार्य हो गया है.
यह भी पढ़ें: Fake Vs Real: गेहूं के आटे में मिलाया जा रहा है स्टोन पाउडर? घर बैठे ऐसे करें मिलावटी आटे की पहचान
संबंधित खबरें
'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
16 mins agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
36 mins agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
2 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
2 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
6 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
6 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines