हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तमिलनाडु में विजय को रोकने के लिए क्या हाथ मिलाएंगे DMK-AIADMK?

सुपरस्टार विजय बुधवार को सरकार बनाने का दावा पेश करने लोकभवन गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्यपाल ने विजय का सरकार बनाने का दावा स्वीकार नहीं किया.

विज्ञापन

तमिलनाडु में टीवीके चीफ और सुपरस्टार विजय को सरकार बनाने से रोकने के लिए DMK-AIADMK मिलकर गठबंधन बनाने की चर्चा है. सुपरस्टार विजय बुधवार को सरकार बनाने का दावा पेश करने लोकभवन गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्यपाल ने विजय का सरकार बनाने का दावा स्वीकार नहीं किया. विजय 112 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर लोकभवन पहुंचे थे. राज्यपाल ने उनसे कहा कि आप 118 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर आएं. बता दें, तमिलनाडु में बहुमत का आंकड़ा 118 है.

आंकड़ों की बात करें, तो AIADMK के पास 47 विधायक और DMK के पास 59 विधायक है. दोनों के विधायकों की संख्या मिला दी जाए तो केवल 106 ही होते हैं. विजय की टीवीके की तरह इन दोनों पार्टियों के पास भी बहुमत लायक विधायक नहीं हैं. वहीं, टीवीके के पास इस वक्त 107 विधायक हैं. कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन दिया है, जिसके पास पांच विधायक हैं, ऐसे में इसका आंकड़ा 112 पहुंच जाता है. कांग्रेस को साथ लेने के बाद भी टीवीके बहुमत तक नहीं पहुंच पा रही है.

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय’ तिलक पर संकट? राज्यपाल ने थलापति को लौटाया, अब कैसे बनेंगे मुख्यमंत्री?

विज्ञापन

दोनों द्रविड़ पार्टियां डीएमके और एआईएडीएमके तीसरे मोर्चे को तमिलनाडु में आने नहीं देना चाहेगी. हालांकि, दोनों का साथ आना भी मुश्किल लग रहा है, क्योंकि दोनों बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं.

पहले चर्चा थी कि विजय को समर्थन देने के लिए थिरुमावलवन की पार्टी VCK की गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक होने वाली थी. लेकिन डीएमके और एआईएडीएमके के गठबंधन की चर्चा के बीच वीसीके ने बैठक रद्द कर दी है. बताया जा रहा था कि टीवीके चीफ विजय ने सरकार गठन के लिए समर्थन मांगने की चर्चा चल रही थी.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि डीएमके और एआईएडीएमके दोनों रणनीति चल रहे हैं कि टीवीके को राजनीतिक और नैतिक रूप से कमजोर करना और पांच साल तक इंतजार करने के लिए मजबूर करना है.

यह भी पढ़ें : विजय को कांग्रेस ने किस शर्त पर दिया समर्थन? क्या थलापति बनेंगे मुख्यमंत्री? जानें इनसाइड स्टोरी

विज्ञापन

इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि AIADMK के 47 MLA में से करीब 30 MLA विजय के साथ हाथ मिलाने के पक्ष में हैं. लेकिन पार्टी चीफ ई पलानीस्वामी इसके लिए तैयार नहीं हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola