हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DA बढ़ने से कितना बढ़ा वेतन? क्या होगा नया सैलरी स्ट्रक्चर; 5 पॉइंट में जानें सब कुछ

Salary Structure After DA Hike: महंगाई भत्ता बढ़ते ही लोगों की सैलरी भी बढ़ गई है। नया सैलरी स्ट्रक्चर बन गया है और लोगों का वेतन काफी बढ़ गया है। लोगों को दिवाली पर बोनस के साथ वेतन बढ़ोतरी का तोहफा मिला है। इसलिए अब नया सैलरी स्ट्रक्चर भी जान लीजिए।

विज्ञापन

Diwali Bonanza DA Hike Updates: मोदी सरकार ने देश के 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। मोदी कैबिनेट में बीते दिन 7वें वेतन आयोग के दायरे में आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 3 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर किया। इसके साथ ही महंगाई भत्ता अब 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है। इससे पहले मार्च 2024 में महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत का इजाफा किया गया था और अब उस समय DA 46 से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया था। साल में दूसरी बार महंगाई भत्ता बढ़ने से दिवाली पर लोगों को बोनस के साथ बढ़ी हुई सैलरी का एरियर भी मिलेगा। आइए जानते हैं कि महंगाई भत्ता बढ़ने से सैलरी में कितने रुपये का इजाफा हुआ है?

 

ऐसे कैलकुलेट होगी सैलरी

बेसिक सैलरी में ग्रेड पे जोड़कर उसे बढ़े हुए महंगाई भत्ता प्रतिशत से गुणा करके जो अमाउंट आएगा, वह टोटल DA अमाउंट होगा। इस DA अमाउंट को बेसिक सैलरी और ग्रेड पे में जोड़कर जो अमाउंट आएगा, वह नई सैलरी होगी। जैसे 10 हजार रुपये बेसिक सैलरी है। एक हजार रुपये ग्रेड पे है। इन दोनों को जोड़ने पर 11 हजार रुपये बनेंगे। 11 हजार को 53 प्रतिशत से गुणा करके 5830 रुपये DA अमाउंट बनेगा। 11 हजार में 5830 रुपये जोड़कर सैलरी 16830 रुपये बनेगी, यानी सैलरी में पिछले DA प्रतिशत की तुलना में करीब 330 रुपये का इजाफा हुआ। अलग-अलग बेसिक पे के हिसाब से सैलरी स्ट्रक्चर भी अलग-अलग होगा।

विज्ञापन

3 महीने का एरियर मिलेगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों को नवंबर महीने में आने वाली सैलरी बढ़कर मिलेगी। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जुलाई से लागू होगा, इसलिए कर्मचारियों को अगस्त, सितंबर, अक्टूबर का महंगाई भत्ते का एरियर भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के बाहर ‘जस्टिस क्लॉक’ लगी; जानें क्या है यह घड़ी, क्यों लगाई गई और कैसे करेगी काम?

विज्ञापन

जनवरी-जुलाई में बढ़ाया जाता महंगाई भत्ता

बता दें कि वैसे सरकार हर साल 2 बार महंगाई भत्ता बढ़ाती है। एक बार जनवरी में और दूसरी बार जुलाई में, लेकिन साल 2024 में मार्च और अक्टूबर में महंगाई भत्ता बढ़ाया गया, जो लागू एक जनवरी और एक जुलाई से हुआ। ऐसे में लोगों को इस बार सैलरी बढ़ने के साथ-साथ एरियर का भी फायदा हुआ।

क्यों दिया और बढ़ाया जाता महंगाई भत्ता?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई भत्ता महंगाई बढ़ने पर बढ़ाया जाता है। इसे महंगाई बढ़ने पर भी सरकारी कर्मचारियों के जीवन में तालमेल बना रहता है। महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर कर्मियों और पेंशनरों का मिलता है। इसकी कैलकुलेशन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर होती है। 2 तरह की महंगाई खुदरा (रिटेल) और थोक होती है। खुदरा महंगाई दर लोगों द्वारा दी जाने वाली कीमतों के आधार पर बढ़ती है। इसकी खुदरा महंगाई दर को CPI कहते हैं और इसी दर के आधार पर महंगाई भत्ता कैलकुलेट होती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:प्राइवेट रूम, जिम और आलीशान होटल जैसा व्यू…दुनिया के पहले कमर्शियल स्पेस स्टेशन का डिजाइन वायरल

3 साल में 6 बार बढ़ चुका महंगाई भत्ता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 3 साल में 6 बार महंगाई भत्ता बढ़ चका है। अक्टूबर 2024 में 3 प्रतिशत का इजाफा करके महंगाई भत्ता 50 से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है। मार्च 2024 में 4 प्रतिशत का इजाफा होने से महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% हो गया था। सितंबर 2023 में 4% की बढ़ोतरी होने पर महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% हुआ था। मार्च 2023 में 4% के इजाफे के बाद महंगाई भत्ता 38% से बढ़कर 42% हुआ था। इससे पहले सितंबर 2022 में 4% बढ़ोतरी होने से महंगाई भत्ता 34% से बढ़कर 38% हुआ था। मार्च 2022 में 3% का इजाफा होने पर महंगाई भत्ता 31% से बढ़कर 34% हुआ था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola