Balraj Singh
Read More
---विज्ञापन---
नई दिल्ली: भारत और दुनिया के कोने-कोने में बसे भरतवंशियों में रौशनी के त्याैहार दीपावली को लेकर खूब उत्साह है, वहीं आज इस खास उत्सव के लिए बधाई देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों के नाम एक अहम संदेश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शुभकामना संदेश शेयर लिखा है, ‘दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! दीपावली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं’। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।
Warm greetings to all on the auspicious occasion of Deepawali! pic.twitter.com/Eh5ureqiRa
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 12, 2023
---विज्ञापन---
अपने संदेश में राष्ट्रपतति द्रौपदी मुर्मू ने जरूरतमंदों के काम आने की अपील करते हुए लिखा है, ‘दीपावली पर जिस तरह एक दीपक अनेक दीपकों को प्रज्वलित कर सकता है, उसी तरह हम समाज के गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटकर उनके जीवन में सुख और समृद्धि का उजाला फैला सकते हैं। आइए हम सब मिलकर प्रकाश के उत्सव को स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान करते हुए राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें’।
देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं।
Wishing everyone a Happy Diwali! May this special festival bring joy, prosperity and wonderful health to everyone’s lives.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2023
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: राजौरी के नौशेरा में जवानों ने मनाई दिवाली, आज LOC पर पहुंचेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के हैंडलर पर लखा है, ‘सभी को दिवाली की शुभकामनाएं! यह विशेष त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और अद्भुत स्वास्थ्य लाए’।
मेरे और कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से आपको दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
ये रोशनी का अनुपम उत्सव आपके जीवन में सुख, शान्ति, ख़ुशहाली और समृद्धि लेकर आएँ।
---विज्ञापन---समाज में प्रेम, भाईचारा, सौहार्द व सद्भाव रहे, हम सभी अन्याय, अज्ञानता और भेदभाव के प्रति लड़ते… pic.twitter.com/XTWn5Jv7RS
— Mallikarjun Kharge (@kharge) November 12, 2023
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के लेपचा में BSF जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी
इसके अलावा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी रविवार को अपने-अपने अंदाज में देश की जनता के नाम दिवाली के त्यौहार की मंगलकामना की है।
सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
झूठ, अन्याय और नफ़रत का अंधेरा मिटे,
सत्य, न्याय और मोहब्बत से रौशन हो हमारा भारत। pic.twitter.com/XfgilUe1CQ---विज्ञापन---— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 12, 2023
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।