हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

कौन थी दिव्या पाहुजा, जिनकी गुरुग्राम में हुई हत्या; गैंगस्टर से क्या रिश्ता था, जिसकी हत्या के केस में हुई थीं गिरफ्तार?

Who was Divya Pahuja in Hindi: गुरुग्राम में दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कौन थी? आइए, जानते हैं…

विज्ञापन
Divya Pahuja murder case में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया (फोटो- इंस्टाग्राम)

Who is Divya Pahuja in Hindi: गुरुग्राम के एक होटल में मॉडल दिव्या पाहुजा की एक जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उनके शव को बीएमडब्ल्यू में लेकर आरोपी फरार हो गए। दिव्या को पांच लोग होटल में लेकर गए थे। दिव्या मुंबई में एक फर्जी पुलिस मुठभेड़ में हुई एक गैंगस्टर की हत्या के आरोपियों में से एक थी। वह इस समय जमानत पर बाहर थीं। पुलिस ने पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अभी फरार हैं।

दिव्या पाहुजा कौन थी?

दिव्या पाहुजा मॉडल रह चुकी थीं। उनके ऊपर गैंगस्टर संदीप गाडोली की हत्या का आरोप था। संदीप की सात फरवरी 2016 को मुंबई के एक होटल में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दिव्या को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, पिछले साल जून में बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

विज्ञापन

पुलिस ने गैंगस्टर की हत्या के आरोप में दिव्या पाहुजा, उनकी मां और पांच पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस के मुताबिक, दिव्या गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड थी। उसकी मदद से पुलिस अधिकारियों ने संदीप को होटल में बुलाया था और बाद में फर्जी एनकाउंटर में मार दिया।

यह भी पढ़ें: Cyber Kidnapping क्या है, इससे कैसे बचें? पढ़ें हर सवाल के जवाब

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब दिव्या को गिरफ्तार किया गया था तो उसकी उम्र महज 18 साल थी। उसने कोर्ट में इस आधार पर जमानत के लिए आवेदन किया था कि वह सात साल से जेल में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संदीप गाडोली कौन था?

विज्ञापन

संदीप गाडोली गुरुग्राम का कुख्यात गैंगस्टर था। उस पर कई हत्याओं का आरोप था। संदीप पर एक लाख 25 हजार रुपये का नकद ईनाम था। वह अक्टूबर 2015 में नगर निगम पार्षद बिंदर गुज्जर के ड्राइर की हत्या समेत कई मामलों में वांछित था।
उसके खिलाफ 36 मामले दर्ज किए गए थे।

यह भी पढ़ें: Indian Railway: अगर ट्रेन लेट हुई तो क्या आपको फुल रिफंड मिलेगा? जानें रेलवे का नियम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola