अमित पांडे, नई दिल्ली:
Divya Pahuja Murder Case BMW Car: गुरुग्राम में मॉडल दिव्या पाहुजा के मर्डर केस में पुलिस एक के बाद एक कई खुलासे कर रही है। पुलिस ने गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा की हत्या के मामले में होटल मालिक अभिजीत और उसके दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
साथ ही पुलिस ने उस BMW कार को भी बरामद कर लिया है, जिसमें शव ले जाया गया। हालांकि पुलिस को इस गाड़ी से शव नहीं मिला है। जिस बीएमडब्ल्यू कार में यह रखा गया था, वह पटियाला से बरामद कर ली गई है। आशंका है कि शव को पटियाला के पास घग्गर नदी या रास्ते में ही कहीं फेंक दिया गया होगा।
पटियाला के नए बस स्टैंड से बरामद हुई BMW कार
बता दें कि गैंगस्टर संदीप की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा की गुरुग्राम में कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। उसके शव को कुछ लोग गाड़ी में डालकर ले गए थे। यही BMW कार पटियाला के नए बस स्टैंड से बरामद हुई है। गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच की पुलिस और पंजाब की पटियाला पुलिस ने इस गाड़ी की जांच की। इस गाड़ी में दिव्या पाहुजा का शव नहीं मिला।
पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पिछले 24 घंटे से यह लग्जरी गाड़ी पटियाला बस स्टैंड पर खड़ी थी, जिसे दिल्ली क्राइम ब्रांच ने ढूंढ़ लिया है। ये कार अंदर से लॉक थी। इसे खोलने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जिसमें लगभग दो से तीन घंटे लगे।
कैसे खोला BMW का लॉक?
पुलिस ने एक प्राइवेट मैकेनिक को बुलाया, जिसने बीएमडब्ल्यू का लॉक खोला। उसने सबसे पहले कार के विंडो ग्लास के ऊपर लगी रबर को कटर से काटा। इसके बाद वायर डालकर ऑटो मोड पर रही कार को मैनुअल किया। दो से तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को आगे का गेट खोलने में सफलता मिली। इसके बाद डिग्गी खोली गई। इसमें एक बैग निकला है। हालांकि बॉडी इसमें नहीं थी।
इस मर्डर केस में डीसीपी क्राइम विजय प्रताप का कहना है कि 2 जनवरी की शाम पुलिस को बस स्टैंड के पास एक होटल में एक महिला का शव होने की सूचना मिली थी। होटल के सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि शव को तीन लोगों ने बीएमडब्ल्यू कार में होटल से बाहर निकाल दिया था। होटल के मालिक अभिजीत और उनके दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्यों की गई हत्या?
कथित तौर पर अभिजीत ने ये हत्या अश्लील फोटोज को लेकर कीं। कहा जा रहा है कि दिव्या के पास अभिजीत की कुछ अश्लील फोटोज थीं। जिसके जरिए वह ब्लैकमेल कर रही थी। 2 जनवरी को आरोपी अभिजीत सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचा। वह दिव्या के फोन से फोटोज डिलीट करना चाहता था, हालांकि उसने अपना पासवर्ड नहीं बताया। पुलिस अभिजीत, हेमराज और ओम प्रकाश से लगातार पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें : कौन थी दिव्या पाहुजा, जिनकी गुरुग्राम में हुई हत्या
इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके लिए उसने साथियों को लाखों रुपये भी दिए थे। बता दें कि संदीप गाड़ौली का 2016 में एनकाउंटर कर दिया गया था। इसे फर्जी बताते हुए दिव्या और उसकी मां ने गुरुग्राम पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ें: ‘अश्लील फोटो से कर रही थी ब्लैकमेल’, दिव्या पाहुजा मर्डर केस में आरोपी का बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 hr agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
1 hr ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
3 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
6 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines