---विज्ञापन---

देश

कौन हैं दिनेश त्रिपाठी? जिन्होंने मां के पैर छूकर नेवी चीफ का संभाला पदभार

Who Is Indian Navy Chief : एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भारतीय नौसेना के नए प्रमुख बनाए गए। उन्होंने ने सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया। इनके बाद दिनेश त्रिपाठी ने नेवी चीफ की कमान संभाली।

Who Is Dinesh Tripathi : भारतीय नौसेना को आज नया 26वां चीफ मिल गया। एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने पहले पैर छूकर मां रजनी त्रिपाठी का आशीर्वाद लिया और फिर नेवी चीफ का पदभार संभाला। एडमिरल आर हरि कुमार 30 अप्रैल को रिटायर हो गए। अब उनकी जगह पर दिनेश त्रिपाठी भारतीय नौसेना प्रमुख का कार्यभाल संभालेंगे। आइए जानते हैं कि कौन हैं दिनेश त्रिपाठी?

कौन हैं दिनेश त्रिपाठी

---विज्ञापन---

एडमिरल दिनेश त्रिपाठी का जन्म 15 मई, 1964 को हुआ था। उन्होंने सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला से शिक्षा प्राप्त की। एक जुलाई, 1985 को उन्होंने नौसेना जॉइन की थी। पिछले करीब 40 साल में उन्होंने बतौर कम्युनिकेशन, सिग्नल संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स वॉर एक्सपर्ट व अधिकारी के रूप में युद्धपोतों पर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

यह भी पढे़ं : समुद्र में एक बार फिर दिखी भारतीय नौसेना की ताकत, पनामा के ध्वज वाले जहाज पर हमले का दिया जवाब

---विज्ञापन---

कौन-कौन हैं दिनेश त्रिपाठी के परिवार में

अगर नए नेवी चीफ दिनेश त्रिपाठी के परिवार की बात करें तो उनके परिवार में 87 साल की मां रजनी त्रिपाठी और दो भाई बहन हैं। उनकी की पत्नी गृहिणी हैं, जबकि बेटा सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट है। उनके पिता स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी थे, जिनका देहांत हो चुका है। उनके छोटे भाई का नाम वीरेंद्र त्रिपाठी है, जिनकी साल 2016 में मौत हो गई थी। एक और छोटा भाई धनंजय त्रिपाठी है, जो लंदन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। छोटी बहन शशिकला का विवाह हो चुका है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : अरब सागर में नशे का नेक्सस तोड़ रही INDIAN NAVY, जब्त की हजारों करोड़ की DRUGS

कई बार सम्मानित हो चुके हैं नए नेवी चीफ

---विज्ञापन---

दिनेश त्रिपाठी नौसेना मेडल और अतिविशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित हो चुके हैं। वे चीफ ऑफ पर्सनल का कार्य भी देख चुके हैं। इसके बाद उन्होंने वेस्टर्न कमांड की कमान संभाली थी, जहां उन्हें फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें नेवी का डिप्टी चीफ बनाया गया था। अब उन्होंने नेवी चीफ की जिम्मेदारी संभाली है।

First published on: Apr 30, 2024 05:09 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola