समुद्र में एक बार फिर दिखी भारतीय नौसेना की ताकत, पनामा के ध्वज वाले जहाज पर हमले का दिया जवाब

INS Kochi Action : समुद्र में एक बार फिर भारतीय नौसेना की ताकत देखने को मिली। आईएनएस कोच्चि ने पनामा के ध्वज वाले जहाज पर हमले का ताबड़तोड़ जवाब दिया। इंडियन नेवी के इस एक्शन से जहाज से संकट टल गया।

Indian Navy Action

Indian Navy Action

विज्ञापन

Indian Navy Action : दुनिया में रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस असर पानी में देखने को मिल रहा है। इसे लेकर भारतीय नौसेना भी एक्टिव है। भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोच्ची (INS Kochi) ने कच्चे तेल के जहाज ‘एवी एंड्रोमेडा स्टार पीएम’ पर हमले का जवाब दिया। इसे लेकर इंडियन नेवी ने बयान जारी किया है।

कच्चे तेल के टैंकरों से भरा जहाज संकट में फंस गया था, जिसमें पनामा का झंडा लगा है। हौथी आतंकवादियों ने 26 अप्रैल को इस जहाज पर मिसाइल से हमला किया था। इसकी सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने इस जहाज को रोका। इसके बाद नेवी के हेलीकॉप्टर शिप के ऊपर गश्त करने लगे। संकट से निपटने के लिए जहाज पर विस्फोटक आयुध निपटान (EOD) की एक टीम भी तैनात की गई।

विज्ञापन

जहाज पर 22 भारतीय नागरिक भी मौजूद थे

विज्ञापन

नौसेना ने अपने बयान में कहा कि संकटग्रस्ट जहाज पर कुल 30 क्रू मेंबर मौजूद हैं, जिनमें 22 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। जहाज में मौजूद सभी लोग अब सुरक्षित हैं। इसके बाद जहाज को अपने गंतव्य स्थान यानी अगले बंदरगाह के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन

हमारे क्षेत्र में पूरी तरह से सुरक्षित हैं जहाज और नाव : भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना ने एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता और संकल्प को दोहराते हुए कहा कि आईएनएस कोच्चि के तुरंत एक्शन से हमारे क्षेत्र से गुजरने वाले जहाज और नाव पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इसके लिए नेवी प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ