Difference Between Flag Unfurling and Flag Hoisting: कल देश में आजादी का महापर्व मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तड़के सुबह ही लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करते हुए देश को संबोधित करेंगे। हालांकि आज हम आपको तिरंगे से जुड़ा एक दिलचस्प फैक्ट बताने जा रहे हैं। आपने अक्सर ध्वजारोहण और तिरंगा फहराने जैसे शब्द सुने होंगे। मगर क्या आप इनके बीच का अंतर जानते हैं?
क्या होता है ध्वजारोहण?
15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से आपने प्रधानमंत्री को ध्वजारोहण करते देखा होगा। जी हां, अगर तिरंगा झंडा किसी पोल से बंधा हो और उसे रस्सी की मदद से खींच कर खोला जाए, तो इसे ध्वजारोहण यानी Flag Hoisting कहा जाता है। कई बार तिरंगे के अंदर फूल भी रखे जाते हैं। ऐसे में ध्वाजरोहण करने पर झंडा खुलता है और इसमें से फूल झड़ने लगते हैं।
तिरंगा फहराने का मतलब
तिरंगा फहराना और लहराना दोनों एक ही शब्द है। 15 अगस्त पर कई लोग हाथ में तिरंगा लेकर इसे दाएं-बाएं लहराते हैं। इसे ही झंडा फहराना यानी Flag Unfurling कहते हैं। 15 अगस्ते के अलावा 26 जनवरी को भी कई लोग तिरंगा फहराते नजर आते हैं।
लाल किले से क्यों होता है ध्वजारोहण?
15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं तो 26 जनवरी को कर्तव्यपथ (राजपथ) पर राष्ट्रपति के द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले से ही क्यों ध्वजारोहण करते है? दरअसल लाल किला सदियों से देश की सियासत का केंद्र रहा है। मुगल काल से लेकर अंग्रेजी हुकूमत तक लाल किला हमेशा से ताकत का प्रतीक है। 1857 की क्रांति का आगाज भी इसे किले से हुआ था। यही वजह है कि आज भी आजादी के जश्न का आगाज लाल किले की प्राचीर से किया जाता है।
यह भी पढ़ें- भारत ही नहीं, अमेरिका समेत ये देश भी मनाते हैं आजादी का जश्न, यहां देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
3 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
5 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
6 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
6 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
7 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
8 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
9 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
10 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
10 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines