---विज्ञापन---

देश angle-right

भारत ही नहीं, अमेरिका समेत ये देश भी मनाते हैं आजादी का जश्न, यहां देखें लिस्ट

Independence Day from Britain Celebrated Worldwide: इस बार देश में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। मगर भारत के अलावा भी कई देश ब्रिटेन से आजादी का जश्न मनाते हैं। आइए जानते हैं इन देशों की फेहरिस्त।

---विज्ञापन---

Independence Day from Britain Celebrated Worldwide: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे देश में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कल यानी गुरुवार की सुबह देश में आजादी के पर्व का आगाज होगा। कल भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजाद हुए 77 साल पूरे हो जाएंगे। मगर क्या आपको पता है कि एक समय था जब ब्रिटेन के बारे में कहा जाता था कि यहां सूरज कभी अस्त नहीं होता। इसकी वजह थी दुनिया भर में मौजूद ब्रिटेन की कॉलोनियां। ब्रिटेन ने अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों को गुलाम बनाया था। ऐसे में भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। मगर अन्य देश कब आजाद हुए? आइए जानते हैं…

1/5th दुनिया पर ब्रिटेन का कब्जा

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार 1914 से पहले दुनिया की 1/5th जनसंख्या पर ब्रिटेन का कब्जा था। जिनमें से एक भारत और अमेरिका भी थे। अमेरिका सालों पहले आजाद हो चुका था। मगर भारत उस दौरान भी गुलामी की बेड़ियों मे जकड़ा हुआ था।

---विज्ञापन---

अमेरिका

देश के सबसे बड़े लोकतंत्र अमेरिका को भी ब्रिटेन ने गुलाम बनाया था। आज से कुछ दशक पहले तक अमेरिका पर भी ब्रिटेन का कब्जा था। 4 जुलाई 1776 को अमेरिका को आजादी मिली। तब से लेकर हर साल अमेरिका में 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- Video: देश में दोबारा विभाजन नहीं होने देंगे…पाकिस्तान पर क्या बोले योगी आदित्यनाथ?

---विज्ञापन---

बहामास

कैरेबियन देश बहामास पर भी ब्रिटेन ने 300 सालों तक राज किया है। बहामास 10 जुलाई 1973 को ब्रिटेन से आजाद हुआ था। बहामास में हर साल 8-10 जुलाई तक स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। ‘जुनकानो’ इस जश्न का अहम हिस्सा है। इस दौरान बहामास की गलियों में नाच-गाने के साथ भव्य परेड निकाली जाती है।

ऑस्ट्रेलिया

आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑस्ट्रेलिया आज भी ब्रिटेन का डोमेनियन देश है। बेशक ऑस्ट्रेलिया अपने फैसले लेने के लिए आजाद है। मगर ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफ स्टेट (राष्ट्रपति) ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय ही हैं। 26 जनवरी को यहां हर साल ऑस्ट्रेलिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन ब्रिटेन से पहली कन्विक्ट शिप ऑस्ट्रेलिया आई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- करोड़पति ने निकाला जॉब ऑफर, 40 लाख दूंगा वेतन; विदेश में घूमने का मिलेगा मौका

First published on: Aug 14, 2024 02:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola