कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 7 दिन बाद आखिरकार तिहाड़ जेल से रिहाई मिल गई. दिल्ली के जंतर-मंतर में घुसकर तिरंगा लहराने के मामले में दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट ने बुधवार को दोनों सीजेपी नेताओं को जमानत दे दी. दिल्ली पुलिस ने उनकी न्यायिक हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया. सौरव दास और आशुतोष की रिहाई के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी X पर पोस्ट कर अपना रिएक्शन दिया.
अभिजीत दीपके ने सौरव और आशुतोष को बताया ‘लीडर’
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने एक्स पर आशुतोष और सौरव के लिए एक मैसेज लिखा. अभिजीत ने लिखा कि सौरव और आशुतोष न सिर्फ उनसे बेहतर हैं, बल्कि उनसे कहीं बड़े नेता भी हैं. अभिजीत दीपके ने अपने पोस्ट में दोनों को अपना नेता बताते हुए उनके निर्देशों का पालन करने की बात कही. अभिजीत ने लिखा, ‘सौरव और आशुतोष मुझसे न सिर्फ बेहतर हैं, बल्कि कहीं ज्यादा बड़े नेता हैं. अपने नेताओं के आदेशों का पालन करके खुशी होगी. जान हाजिर है!’
यह भी पढ़ें: सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली बड़ी राहत, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट मामले में SEM कोर्ट ने किया रिहा
इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उनके बिना अब कोई भी बगीचे में अकेले नहीं घूमेगा. वहीं, फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आशुतोष और सौरव की फोटो शेयर करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ‘सौरव और आशुतोष, आपका फिर से स्वागत है! हमारे आज के दौर के फ्रीडम फाइटर्स.’
यह भी पढ़ें: ‘प्रदर्शन आगजनी में बदल गया’, CJP नेताओं की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने दिया फ्रांस की हिंसा का हवाला
7 दिन से तिहाड़ जेल में बंद थे दोनों CJP नेता
आपको बता दें कि सौरव दास और आशुतोष रांका को 14 अक्टूबर को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था. उन पर जंतर-मंतर के डी-नोटिफाइड प्रदर्शन स्थल में कथित तौर पर जबरन प्रवेश करने और शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बांड का उल्लंघन करने के आरोप लगाए गए थे. इसके बाद 19 अक्टूबर को SEM अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी थी, जो बुधवार 21 अक्टूबर को खत्म हो रही थी. इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत में याचिका देकर दोनों की हिरासत 3 दिन और बढ़ाने की मांग की.
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, जानें कहां-कहां रुकेगी
37 mins agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
1 hr ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
3 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
6 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
6 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
7 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
9 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
9 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
10 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines