Dhirendra Shastri Statement on Priest: बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उनका बयान एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ हवस के पुजारी शब्द का इस्तेमाल ही क्यों होता है? हवस के मौलवी क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि जानबूझकर हिंदुओं के दिमाग में प्रायोजित तरीके से ऐसे शब्द भरे गए। बागेश्वर बाबा के बयान पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने आपत्ति जताई है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के मौलाना शहाबुद्दीन ने बागेश्वर बाबा के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए नफरती करार दिया है।
मौलाना ने उठाए सवाल
मौलाना ने बयान जारी कर कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हमेशा आपत्तिजनक बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि यह उनकी सोच को दर्शाता है। उन्हें हमेशा अच्छी बात बोलनी चाहिए। ऐसी बातें कहनी चाहिए जो लोगों के लिए सबक हो।
ये भी पढ़ेंः ‘LAC पर हालात सामान्य नहीं, चीन फिर करेगा हिमाकत…’ आर्मी चीफ ने बताया ज्यादा भरोसे ने कैसे पहुंचाया नुकसान?
यह कहा था बागेश्वर बाबा ने
मौलाना ने आगे कहा कि धीरेंद्र शास्त्री हमेशा आपत्तिजनक बातें करते हैं। उन्होंने सभी धर्म के प्रचारकों को कठघरे में खड़ा कर दिया है। बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बिहार के गया में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुस्लिम कभी अपने मौलवियों की बेइज्जती नहीं करते हैं, लेकिन हम लोग करते हैं। हम किसी के विरोध में नहीं है। हमने हवस का पुजारी सुना है तो हवस का मौलवी क्यों नहीं हो सकता है? उन्होंने कहा कि हम जातिवाद के बिल्कुल भी पक्ष में नहीं है। हम सिर्फ हिंदुत्व के पक्ष में है।
ये भी पढ़ेंः बेवकूफ ब्वॉयफ्रेंड! गर्लफ्रेंड को रुक नहीं रही थी ब्लीडिंग..इंटरनेट पर इलाज ढूंढता रहा, हुई मौत
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
2 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
3 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
5 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
6 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
7 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
8 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines