बेवकूफ ब्‍वॉयफ्रेंड! गर्लफ्रेंड को रुक नहीं रही थी ब्‍लीड‍िंग..इंटरनेट पर इलाज ढूंढता रहा, हुई मौत

Gujarat Crime News: गुजरात के नवसारी में इंटरकोर्स के दौरान ब्लीडिंग होने से नर्सिंग की छात्रा की मौत हो गई। वहीं इस दौरान उसका प्रेमी इंटरनेट पर ब्लीडिंग रोकने के तरीके खोज रहा था। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है।

Nursing Student Died Bleeding in Gujarat

Gujarat Crime News

Nursing Student Died Bleeding: गुजरात के नवसारी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 26 साल के युवक को नर्सिंग छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार इंटरकोर्स के बाद युवती दर्द से तड़प रही थी और उसका खून बह रहा था। यह होने के बाद बावजूद उसका प्रेमी इंटरनेट पर इलाज के तरीके खोज रहा था, ऐसे में उसने ऑनलाइन इलाज ढूंढने में घंटों बर्बाद कर दिए और तब तक प्रेमिका की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती को हाॅस्पिटल ले जाने की बजाय अपने फोन पर ‘इंटरकोर्स के दौरान ब्लीडिंग रोकने के लिए क्या करें’ के बारे में सर्च करता रहा। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार उसने ब्लीडिंग के दौरान भी संबंध बनाने की कोशिश की। इसके बाद जलालपुर पुलिस ने ब्वाॅयफ्रेंड के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

ब्लीडिंग के कारण हुई युवती की मौत

नवसारी के एसपी सुशील अग्रवाल ने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार बहुत ज्यादा ब्लीडिंग के कारण युवती की मौत हो गई थी। उसने 108 या मेडिकल हेल्प मांगने की बजाय अपने दोस्तों से संपर्क किया। अगर उसे IV फ्लूड, ब्लड और जरूरी दवाएं समय पर मिली होती तो उसकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन

पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की वजह

पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के अनुसार युवती की मौत प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट और ज्यादा खून बहने के कारण हुई है। एफआईआर के अनुसार महिला नवसारी में नर्सिंग कोर्स के प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह पहली बार आरोपी से 3 साल पहले मिली थी, लेकिन वे दो साल से अधिक समय से संपर्क में नहीं थे। करीब सात महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए दोबारा एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल कोर्ट ने उसे 4 अक्टूबर तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ