अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर चर्चा में हैं। इन दिनों शास्त्री यूपी के बांदा में हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद कृष्ण शास्त्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि हिंदुओं को एक बात ध्यान में रखनी चाहिए। मुसलमानों को गाली देने से भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन जाएगा। हिंदुओं को अपनी कमियों को सुधारना होगा, तभी भारत हिंदू राष्ट्र बन पाएगा।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जो हमारे सनातन में कमी है, जब हम उन कमियों को दूर करेंगे तभी भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का एक उपाय ‘जाति पाति की करो बुराई, हम सब हिंदू भाई भाई’। धीरेंद्र कृष्ण का जातिपात दूर का बयान ऐसे समय में आया है जब देश में यूजीसी के नए नियमों पर विवाद चल रहा है।
यह भी पढ़ें: इंद्रेश उपाध्याय की हो गई शादी, धीरेंद्र शास्त्री समेत ये 4 कथावाचक हैं दांपत्य जीवन से दूर
यह भी पढ़ें: Video: ‘पूरे देश में जगह-जगह…,’ सनातन यात्रा के अंतिम दिन धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान
बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यूपी के बांदा पहुंचे थे। यहां बीजेपी सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास पर एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान शास्त्री ने श्रद्धालुओं से संवाद भी किया था। इसी बीच उन्होंने हिंदुओं को एक करना की बात दोहराई। धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं को नसीहत देते हुए साफ शब्दों में कहा कि मुसलमानों को गाली देने से भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा। कहा कि उन्हें अपनी कुरीतियों में सुधार करना पड़ेगा।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कार्यक्रम में कहा कि समाज में शांति बनाए रखने के लिए आपसी सम्मान और कानून के दायरे में रहना जरूरी है। शास्त्री ने बिना नाम लिए तुलना करते हुए कहा कि एक दूसरे धर्म में तीन बार बोलने पर तलाक हो जाता है, जबकि हमारे यहां तलाक के लिए 20-25 पेशियां कोर्ट में होनी पड़ती हैं और लंबी कानूनी प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है।
संबंधित खबरें
'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
28 mins agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
2 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
3 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
3 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
3 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
4 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
4 hrs agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines