Live Updates
Vidhan Sabha Chunav Result 2026: धर्मदम विधानसभा सीट से पिनाराई विजयन आगे
केरल की धर्मदम विधानसभा सीट से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के पिनाराई विजयन आगे चल रहे हैं. पिनाराई विजयन ने 11800 के साथ लीड बनाई हुई है.
Vidhan Sabha Chunav Result 2026: रुझानों में बहुमत पार करने पर पार्टी ने मनाया जीत का जश्न
केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय में UDF की जीत का जश्न मनाया. नेताओं ने केक काटकर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया.
Vidhan Sabha Chunav Result 2026: धर्मदम सीट से केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पीछे
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पीछे चल रहे हैं. इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वी पी अब्दुल रशीद 2812 से ज़्यादा वोटों से आगे हैं.
Vidhan Sabha Chunav Result 2026: धर्मदम से सीएम विजयन पीछे, कांग्रेस को बढ़त
धर्मदम विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पीछे चल रहे हैं. धर्मदम से कांग्रेस के वी पी अब्दुल रशीद ने बढ़त बनाई हुई हैं. वी पी अब्दुल रशीद 12061 वोटों के साथ आगे हैं. पिनाराई विजयन को 9538 वोट मिले हैं. पिनाराई विजयन 2523 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
Vidhan Sabha Chunav Result 2026: वोटों की गिनती शुरू
आज विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम आ रहे हैं. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. कुछ ही देर में रुझान सामने आने लगेंगे. केरल की धर्मदम सीट पर कौन बाजी मारेगा इसका फैसला वोटों की गिनती के साथ होगा.
Vidhan Sabha Chunav Result 2026: कुछ देर में शुरू होगी वोटों की गिनती
धर्मदम विधानसभा सीट पर कौन बाजी मारेगा? इसका फैसला चुनाव के नतीजे आने के बाद हो जाएगा. कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू होने वाली है. वोटों की गिनती 8 बजे शुरू होगी.
Dharmadam Assembly Election Result 2026: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी 4 मई को आ रहे हैं. केरल में 140 सीटों पर चुनाव हुआ था जिसके नतीजे आज आ रहे हैं. केरल की धर्मदम सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार के रंजीत और कांग्रेस के उम्मीदवार वी पी अब्दुल रशीद के बीच मुकाबला है. इनका सीधा मुकाबला कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के पिनाराई विजयन के साथ है. आज वोटों की गिनती के बाद साफ होगा कि, धर्मदम सीट पर कौन जीत हासिल करेगा और किसे हार का सामना करना पड़ेगा.
धर्मदम विधानसभा सीट से उम्मीदवार (Dharmadam Assembly Candidates)
केरल की धर्मदम सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेता पिनाराई विजयन वर्तमान विधायक और केरल के मुख्यमंत्री हैं. इनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी के वी पी अब्दुल रशीद, बीजेपी के के रंजीत के साथ है. इसके अलावा कई निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं. आज वोटों की गिनती के साथ धर्मदम की सीट कौन जीतेगा इसका फैसला हो जाएगा.
विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 (Vidhan Sabha Chunav Result 2026)
धर्मदम विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. इस सीट पर मुकाबला कड़ा और दिलचस्प रहने वाला है. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के पिनाराई विजयन, कांग्रेस के वी पी अब्दुल रशीद, बीजेपी के के रंजीत चुनावी मैदान में हैं.
साल 2021 में चुनाव के नतीजे
साल 2021 के चुनावी नतीजों की बात करें तो केरल की धर्मदम सीट से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के पिनाराई विजयन ने जीत हासिल की थी. पिनाराई विजयन ने 95522 वोट हासिल किये थे. दूसरे नंबर पर कांग्रेस के सी रघुनाथन थे. सी रघुनाथन को कुल 45399 वोट मिले थे. पिनाराई विजयन ने 50123 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
4 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
4 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
4 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
5 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
5 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
7 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines