हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रदर्शनकारियों की हिरासत, दिल्ली मेट्रो और पुलिस की सख्ती को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, रविवार को होगी सुनवाई

10 अक्टूबर को प्रदर्शन से पहले ही मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी, अभिजीत दीपके, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल समेत करीब 3000 लोगों दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो को बंद करने के खिलाफ याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई. (Photo: ANI)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू हुआ सीजेपी और इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार के सिर का दर्द बन गया है. शनिवार, 10 अक्टूबर को प्रदर्शन से पहले ही मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी, अभिजीत दीपके, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल समेत करीब 3000 से अधिक लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. कई लोगों को अब रिहा किया जा रहा है, लेकिन इस बीच अब प्रदर्शकारियों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

सुप्रीम कोर्ट किन-किन याचिकाओं पर करेगा सुनवाई?

प्रदर्शनकारियों की हिरासत के अलावा दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने और दिल्ली पुलिस की सख्ती पर भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. तृणमूल कांग्रेस की सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी ने विपक्षी नेताओं की हिरासत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. ये नेता शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. आपको बता दें कि हिरासत में लिए गए नेताओं में चार पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: ‘सवाल पूछना ही आपकी असली ताकत’, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

विज्ञापन

नेताओं को उनके आवास से हिरासत में क्यों लिया गया?

सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी ने पुलिस कार्रवाई को शांतिपूर्ण विरोध के मौलिक अधिकार का दमन बताते हुए चुनौती दी. उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदर्शनकारियों को सड़कों से और नेताओं को उनके आवास से हिरासत में क्यों लिया गया? न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन की पीठ रविवार, 11 अक्टूबर को इस मामले पर विशेष सुनवाई करेगी.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की जानबूझकर अवहेलना!

गुरुस्वामी ने तर्क दिया है कि शांतिपूर्ण विरोध के मौलिक अधिकार को दबाने के लिए प्रिवेंटिव डिटेंशन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. उन्होंने सड़कों से प्रदर्शनकारियों और उनके घरों से विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेने की पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं. इस बीच, अवमानना ​​याचिका दाखिल करने वाले वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी की याचिका में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की चेयरपर्सन डी. थारा के खिलाफ अदालत के निर्देशों की जानबूझकर अवहेलना करने के आरोप में अवमानना ​​की कार्रवाई की मांग की गई है.

विज्ञापन

वहीं, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने तर्क दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद कि 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन के दौरान मेट्रो और रेलवे सेवाएं पूरी तरह से बंद न हों, अधिकारियों ने सार्वजनिक परिवहन पर प्रतिबंध लगाना जारी रखा.

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा ‘कॉकरोचों’ का विरोध प्रदर्शन, CJP ने किया बड़ा ऐलान

विज्ञापन

मुझे सुप्रीम कोर्ट से कोई उम्मीद नहीं: कपिल सिब्बल

CJP नेताओं की गिरफ्तारी के बाद कपिल सिब्बल कहा की उन्हें सुप्रीम कोर्ट से कोई उम्मीद नहीं है. कपिल सिब्बल ने कहा, ‘हम कोर्ट जातें हैं. मुझे नहीं मालूम कोर्ट से हमें कोई राहत मिल भी पायेगी या नहीं. जनता तय कर चुकी है कि इस सरकार को जाना है. अगर इस दौरान संविधान को कोई बचा सकता है तो वो भारतीय उच्चतम न्यायालय ही है. लेकिन हम अपनी ओर से कह सकते हैं कि हम तो थक गए. हम सुप्रीम कोर्ट जाते जाते थक गए – क्या करें. मुझे लगता है, मन में मेरी बात है कि मुझे अब वहां जाने का कोई फायदा नहीं.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola