---विज्ञापन---

देश angle-right

कौन से देश में है सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार और कहां है सबसे कम? जान लें भारत-पाकिस्तान की भी रैंक

Corruption Perceptions Index: 2023 करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (CPI) में भ्रष्टाचार को लेकर दुनियाभर के देशों की रैंक जारी की गई है। साल 2022 में भारत 85 वें नबर पर था जो अब 93 वें नंबर पर आ गया है।

---विज्ञापन---

Denmark Somalia in Transparency International 2023 Corruption Perceptions Index list of worlds most corrupt countries: दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट सामने आई है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की 2023 के करप्शन परसेप्शंस इंडेक्स में बताया गया है कि कौन से ऐसे देश हैं जहां सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार होता है और कौन से देशों में भ्रष्टाचार कम होता है। इसमें भारत के बारे में भी बताया गया है। 180 देशों की करप्शन रिपोर्ट में भारत 93वें स्थान पर है, जबकि साल 2022 में भारत 85वें नंबर पर था। मंगलवार को जारी की गई इस रिपोर्ट में भारत में 2022 की तुलना में साल 2023 में भ्रष्टाचार बढ़ा है।

डेनमार्क की रैंक नंबर वन है और वहां दुनिया में सबसे कम भ्रष्टाचार है जबि सोमालिया की रैंक 180 है और वहां सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। डेनमार्क, फिनलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे और सिंगापुर क्रमश: ऐसे टॉप 5 देश हैं जो सबसे कम भ्रष्ट हैं। वहीं सोमालिया, वेनेजुएला, सीरिया, साउथ सूडान, यमन और उत्तर कोरिया टॉप 5 सबसे ज्यादा भ्रष्ट देश हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-Snowfall: लंबे इंतजार के बाद बर्फबारी से चमके पहाड़, गुलजार हुई घाटी, खुशी से झूमे सैलानी

भारत के पड़ोसी देशों की रैंक

---विज्ञापन---

इस लिस्ट में चीन की रैंक 76वीं तो पाकिस्तान की 133वीं है। भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो भूटान की रैंक 26, मालदीव की 93, नेपाल की 108, श्रीलंका की 115, म्यांमार की 162वीं रैंक है। बता दें कि इस सूची में डेनमार्क पिछले 6 साल से लगातार पहले नंबर पर है। यानी वहां सबसे कम भ्रष्टाचार है।

---विज्ञापन---

पिछले 10 सालों में भारत की रैंक

वहीं पिछले 10 सालों में भारत की रैंक कई बार घटती और बढ़ती रही है। 2014 में भारत की 85वीं, 2015 में 76वीं, 2016 में 79वीं, 2017 में 81वीं, 2018 में 78वीं, 2019 में 80वीं, 2020 में 86वीं, 2021 में 85वीं और 2022 में 85वीं रैंक थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-Budget Session 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने पहले संबोधन में किन बातों का किया जिक्र, जानिए यहां

First published on: Jan 31, 2024 04:23 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola