---विज्ञापन---

देश angle-right

Amarnath Yatra 2024: बाबा बर्फानी के करने हैं दर्शन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

Amarnath Yatra 2024 Online and Offline Registration: बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए अमरनाथ यात्रा का आगाज हो गया है। 13 से 70 साल के लोग इस यात्रा में हिस्सा ले सकते हैं। वहीं 5 आसान स्टेप्स में आप अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Amarnath Yatra 2024 Online and Offline Registration: एक साल के इंतजार के बाद देश में अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। आज सुबह जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखा दी है। इसी के साथ यात्रियों का हुजूम बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए बेस कैंप से रवाना हो गया है। ये यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी। ऐसे में अगर आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ आसान स्टेप्स में आप यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

1. अमरनाथ यात्रा का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की औपचारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाएं।

---खबर नीचे जारी है---

2. वेबसाइट खुलने के बाद मेन्यू में जाएं और Online Service पर क्लिक कर दें। अब Yatra Permit Registration पर क्लिक करें और Agree पर टिक लगाकर Register का बटन दबाएं।

3. आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। इसमें मांगी गई सारी जानकारी भरें और Submit बटन पर क्लिक कर दें।

---खबर नीचे जारी है---

4. अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इसे भरने के बाद पेमेंट प्रेसेस पूरा कर लें।

5. अमरनाथ यात्रा की फीस मात्र 150 रुपये है। आवेदन करने के बाद आप ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करके रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

1. अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन फीस प्रति व्यक्ति 250 रुपये है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आप जम्मू कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक की शाखाओं में विजिट कर सकते हैं।

2. इसके लिए अमरनाथ यात्रा में शामिल सभी सदस्यों की फोटो, यात्रा की फीस, ग्रुप लीडर का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी।

---खबर नीचे जारी है---

3. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में पोस्टल चार्ज अलग से लगता है। पोस्टल चार्ज के पैसे नीचे दिए गिए चार्ट में मौजूद हैं।

यात्रियों की संख्या पोस्टल चार्ज 
1-5 50 रुपये
6-10 100 रुपये
11-15 150 रुपये
16-20 200 रुपये
21-25 250 रुपये
26-30 300 रुपये

4. बैंक के माध्यम से आप श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अकाउंट पर पोस्टल चार्ज और रजिस्ट्रेशन फीस भेज सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

5. अमरनाथ यात्रा करने के लिए यात्रियों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा। वहीं 8 अप्रैल के बाद बना हेल्थ सर्किटफिकेट ही यात्रा पर मान्य होगा। वरना आपका रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा सकता है।


यह भी पढ़ें- दुर्योधन हर साल सरकार को देता है करोड़ों का टैक्स, यहां होती है महाभारत के खलनायक की पूजा

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Jun 28, 2024 12:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola