हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में घना कोहरा, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi weather update: मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, जिसके चलते अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
दिल्ली में बारिश का अलर्ट

Delhi weather update: राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा, मौसम विभाग के अनुसार यहां पालम, सफदरजंग, आनंद विहार समेत अलग-अलग इलाकों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी महज 200 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली में 31 जनवरी और 1 फरवरी को बादल छाए रहने का अनुमान है। इन दोनों दिन हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा उत्तर भारत के हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में फिलहाल लोगों को अगले पांच दिन ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। यहां सुबह घना कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, जिसके चलते फिलहाल लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। फरवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा रहेगा।

फरवरी फर्स्ट वीक में जारी रहेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार हिमालयन रीजन में पिछले दो दिन से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। जिससे पहाड़ों पर अलग-अलग कुछ जगह बर्फबारी हो रही है। इसका असर उत्तर भारत के राज्यों में रविवार को देखने को मिला। यहां अगले कुछ दिन भी बादल छाए रहेंगे और दिन में धूप निकलने के आसार कम हैं। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश और कश्मीर कुछ आंतरिक इलाकों में बर्फ पड़ी है। इस सब से फिलहाल ठंड से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। फरवरी के पहले पूरे सप्ताह में शीतलहर और कड़ाके की ठंड रहने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

राजस्थान में चलेंगी ठंडी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच कोहरा रहेगा। यहां 31 जनवरी के बाद हल्की बारिश हो सकती है। आज दिनभर दिल्ली में मैक्सिमम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसके अलावा राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले दो दिन घना कोहरा पड़ने की संभावना बनी हुई है। सोमवार को कोहरे के चलते उत्तर रेलवे की कई ट्रेनें देरी से चल रही थीं। दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में उड़ानें बाधित रहीं।

ये भी पढ़ें: लुटेरों ने चुराई पेंटिंग, 54 साल बाद खुला राज, FBI ने मालिक तक पहुंचाई

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola