कोहरे में 'गायब' हुई दिल्ली, सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां, जानें कैसा है मौसम का हाल?

Today Weather update: दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह घना कोहरा था। यहां विजिबिलिटी करीब 50 मीटर थी। कोहरे के चलते उत्तर रेलवे की कई ट्रेन लेट हैं।

Delhi Weather Update

दिल्ली में घना कोहरा

Today Weather update:  उत्तर भारत के कई इलाकों में अगले कुछ दिन बारिश का अलर्ट है। वहीं, मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी से 2 फरवरी तक उत्तर भारत के चंडीगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

दिल्ली में 2 फरवरी तक कोहरा पड़ेगा। यहां दिन में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार हिमालयन रीजन में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस चल रहा है, जिसके चलते पहाड़ों पर बारिश होगी। ऐसे में फिलहाल 2 फरवरी तक उत्तर भारत के राज्यों में लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं।

विज्ञापन

2 फरवरी के बाद ही ठंड कम होने के आसार 

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत उत्तर प्रदेश के अलग अलग राज्यों में हल्की बारिश होगी। जिससे 2 फरवरी के बाद इन राज्यों में ठंड कम हो सकती है।

विज्ञापन

मैक्सिमम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज मैक्सिमम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियम रहेगा। वहीं, दिन में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री तक जाने का अनुमान है। यहां आज दिनभर सूरज बादलों से लुकाछिपी करता रहेगा। अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम हवा चल सकती है। अगले कुछ दिन दिल्ली में कोहरा पड़ेगा। 31 जनवरी को यहां हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।

विज्ञापन

सुबह कोहरा पड़ने से दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें प्रभावित हुई। विजिबिलिटी कम होने के चलते कुछ को आसपास के अन्य राज्यों में डायवर्ट करना पड़ा। इसके अलावा उत्तर रेलवे की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट चल रही हैं। एयरपोर्ट और रेलवे अधिकारियों ने अपनी यात्रा शुरू करने से पहले फ्लाइड और ट्रेनों का अपडेट लेकर घरों से निकलने की सलाह दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ