Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में आज अचानक बदले मौसम के बाद झमाझम बारिश हुई. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम एनसीआर के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश हुई. जिसके बाद मौसम में ठंड का भी एहसास हुआ. तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली के भी कुछ इलाकों में भी जमकर बारिश हुई और बारिश के बाद कई सड़कों पर जलभराव की समस्या भी सामने आई. इसके अलावा अगले 5-6 दिनों तक दक्षिण भारत में भी भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है.
गुरुग्राम में भी हुई तेज बारिश
साइबर सिटी ग्ररुग्राम में भी जमकर बारिश हुई है. जिसके बाद वहां के कई इलाकों में पानी भर गया. हालांकि बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और ठंड का भी एहसास होने लगा है.
मौसम विभाग ने पहले ही 7 और 8 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी.
यह भी पढ़ें- Video: पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, देखें जम्मू कश्मीर और लाहौल स्पिति में बर्फबारी के खूबसूरत नजारें
अगले कुछ घंटों में होगी और बारिश!
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों के दौरान मध्य दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बिजली और ओलावृष्टि के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश (हवा की गति 40-60 किमी प्रति घंटा) होने की संभावना है.
वहीं, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शहादरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बिजली और ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश/हल्की गरज के साथ बारिश (हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा) होने की संभावना है.
केरल, कर्नाटक में होगी तेज बारिश
केरल, कोस्टल कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही कुछ राज्यो में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.
अगले 5-6 दिन तक होगी भारी वर्षा
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 5-6 दिनों तक वर्षा की गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में आज उत्तर पश्चिमी भारत में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है.
वहीं, गुजरात की कुछ जगहों पर, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ और भागों तथा महाराष्ट्र के कुछ भागों से अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मानसून के वापस लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल दिखाई दे रही हैं.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
5 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
6 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
7 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
8 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
8 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
9 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines