Video: पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, देखें जम्मू कश्मीर और लाहौल स्पिति में बर्फबारी के खूबसूरत नजारें

Snowfall Video: कश्मीर में आज सर्दियों की पहली बर्फबारी हुई है. पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई हैं जिससे वातावरण बदल गया है. इसके साथ आज चंडीगढ़, नोएडा और हिमाचल में भी मौसम बदला है. उत्तराखंड और मनाली में भी स्नोफॉल हुई है.

SNOW fall
विज्ञापन

Snowfall Video: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट ले ली है. जम्मू-कश्मीर, लाहौल-स्पीति और हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़ों ने नजारों को और भी मनमोहक बना दिया है. तापमान में गिरावट के साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है. पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. इन वीडियोज में देखें खूबसूरत नजारें.

डोडा में बदला पहाड़ियों का नजारा

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र में स्थित चत्तरगला दर्रे पर मौसम की पहली बर्फबारी हुई है. बर्फ गिरते ही इलाका सफेद चादर में लिपट गया है और पर्यटक इस खुबसूरत नजारे का भरपूर आनंद ले रहे हैं.

विज्ञापन

डोडा के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी देखी गई है. मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.

सोनमर्ग में भी बर्फबारी से इलाका खुशनुमा और ठंडा हो गया है. यहां भी आज सुबह सीजन की पहली बर्फ पड़ी है.

मनाली में तापमान गिरा

हिमाचल प्रदेश के मनाली में भी बीते तीन दिनों से तेज बारिश हो रही है. इसके बाद तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिला है.

विज्ञापन

गुलमर्ग में पर्यटकों में उत्साह बढ़ गया है. बारामूला में हुए हिमपात से घाटी का नजारा ही बदल चुका है.

अनंतनाग में बारिश

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग इलाके में मंगलवार सुबह बारिश हुई है. इससे सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है.

विज्ञापन

चंडीगढ़ में भी आज सुबह बारिश हुई है.

बर्फबारी में यात्रियों के लिए 5 जरूरी टिप्स

  • टूरिस्ट ऊनी जैकेट, दस्ताने, मफलर और वॉटरप्रूफ जूते अपने साथ जरूर रखें.
  • पहाड़ी रास्तों पर निकलने से पहले गाड़ी के टायर, ब्रेक और फ्यूल की जांच जरूर करें.
  • यात्रा से पहले और दौरान मौसम विभाग की ताजा जानकारी जरूर देखें.
  • बर्फीली सतह पर धीरे चलें और अनावश्यक बाहर न निकलें.
  • ठंड से बचाव और शरीर को गर्म रखने के लिए सूप, चाय या कॉफी का सेवन करें.

ये भी पढ़ें-Weather Update: चलेंगी बर्फीली हवाएं, भारी बारिश के आसार, 7 अक्टूबर के मौसम पर IMD का अपडेट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ