---विज्ञापन---

देश angle-right

Delhi Weather Update: दिल्ली में अभी और सताएगी सर्दी, पंजाब-हरियाणा में अगले 4 दिन कोल्ड डे

Delhi Weather: मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी से 28 जनवरी तक दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे। यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जाएगा।

---विज्ञापन---

Delhi Weather News: देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को फिलहाल जनवरी माह के अंत तक कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार यहां 24 जनवरी से अगले कुछ दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा उत्तर भारत के बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश में गलन भरी ठंड रहेगी। यहां घना कोहरा पड़ने का अनुमान है।

---विज्ञापन---

दिल्ली में अगले 5 दिन छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली को 28 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। यहां सुबह घना कोहरा पड़ेगा। इस दौरान विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर के बीच रहेगी। बीच-बीच में आसमान साफ हो सकता है। लेकिन इस दौरान हल्की धूप ही रहेगी। जानकारी के अनुसार 24 जनवरी से 28 जनवरी के बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान है। फिलहाल दिल्ली में लोगों को गलन भरी ठंड झेलनी पड़ी। दिन में रुक-रुककर ठंडी हवाएं भी चलेंगी।

बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान में घना कोहरा

---विज्ञापन---

बिहार में अगले कुछ दिन घना कोहरा रहेगा। यहां पटना, गया, पूर्णिया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर आदि जिलों में कोहरा रहेगा। इस दौरान यहां दृश्यता 50 मीटर से 200 मीटर के बीच रहेगी। इसके अलावा मध्यप्रदेश और राजस्थान में 23 जनवरी को अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा दर्ज किया गया है। यहां इस पूरे महीने आगे भी कोहरा पड़ने का अनुमान है।

---विज्ञापन---

पंजाब और हरियाणा में अगले 4 दिन कोल्ड डे

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पश्चिम बंगाल और झारखंड में विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर गई थी। अगले चार दिन पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे रहेगा। यहां तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे तक जाएगा। बुजुर्गों को सलाह है कि वह सुबह तड़के सैर पर न निकलें।

इन राज्यों में माइनस में तापमान

दिल्ली में अगले कुछ दिन न्यूनतम तापमान माइनस तक जाएगा। मंगलवार को यहां सफदरजंग में न्यूनतम तापमान -0.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह पंजाब के चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान -1.4 डिग्री, हरियाणा के रोहतक में -0.4 डिग्री, राजस्थान के गंगानगर में -0.4 डिग्री, उत्तर प्रदेश के झांसी में -2.5 डिग्री दर्ज (सभी न्यूनतम तापमान) किया गया। 28 जनवरी तक बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में न्यूनतम तापमान माइनस में जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कोहरा पड़ेगा या चलेगी ठंडी हवाएं? मौसम विभाग कैसे करता है भविष्यवाणी, जान लें प्रोसेस

First published on: Jan 23, 2024 02:20 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola