Delhi Vs Centre Ordinance Row: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शिवसेना (UBT) के नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। पहले दोनों नेताओं के बीच शाम 4 बजे मुलाकात होनी थी अब उनकी मुलाकात आज दोपहर 12:30 बजे मुलाकात होगी।
इस बीच दिल्ली के सीएम अपने महाराष्ट्र दौरे पर रवाना हो गए हैं। मुंबई की अपनी यात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और दिल्ली की मंत्री आतिशी भी होंगे। गौरतलब है कि केजरीवाल ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी।
मुख्यमंत्रियों से क्यों मुलाकात कर रहे हैं केजरीवाल?
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में नौकरशाहों के तबादलों और नियुक्तियों पर केंद्र सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी दलों से समर्थन लेने के लिए मंगलवार को देशव्यापी दौरे पर शुरुआत की। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने केंद्र पर दिल्ली के लोगों के अधिकार छीनने का आरोप लगाया और कहा कि अध्यादेश को राज्यसभा में पारित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
25 मई को एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात करेंगे
आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया है कि 25 मई को केजरीवाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात करेंगे। बता दें कि केंद्र सरकार ने 19 मई को ‘स्थानांतरण पोस्टिंग, सतर्कता और अन्य प्रासंगिक मामलों’ के संबंध में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (GNCTD) के लिए नियमों को अधिसूचित करने के लिए एक अध्यादेश लाई है।
और पढ़िए – Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में पाकल दुल परियोजना की गाड़ी हादसे की शिकार; 7 लोगों की मौत, तीन घायल
अध्यादेश को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम, 1991 में संशोधन करने के लिए लाया गया था और यह केंद्र बनाम दिल्ली मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को दरकिनार करता है।
उधर, केजरीवाल से मुलाकात के कुछ ही देर बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को अध्यादेश का विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘सिर्फ सुप्रीम कोर्ट ही देश को बचा सकता है। यहां तक कि मीडिया को भी खरीद लिया गया है।’
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
36 mins agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 hr agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
1 hr agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
1 hr agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
3 hrs agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
4 hrs agoLIVE: अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच की बड़ी रिकवरी, 25.5 करोड़ की हेरोइन जब्त
4 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
13 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines